ब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू

बिहार में अग्निवीर : दानापुर में सेना बहाली का शेड्यूल जारी, किस जिले को किस दिन मौका

बिहार में अग्निवीर : दानापुर में सेना बहाली का शेड्यूल जारी, किस जिले को किस दिन मौका

15-Nov-2022 08:13 AM

PATNA : सेना बहाली के लिए केंद्र सरकार की तरफ से लागू की गई अग्निवीर योजना को लेकर दानापुर में भर्ती होने जा रही है। दानापुर में बहाली का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। एक दिसंबर से लेकर 14 दिसंबर तक दानापुर में भर्ती होगी। इसमें 7 जिलों के 80 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। खास बात यह है कि 14 दिसंबर को केवल महिला अभ्यर्थियों को ही मौका मिलेगा।



दानापुर में भर्ती को लेकर जो शेड्यूल जारी किया गया है। उसके मुताबिक 1 दिसंबर से 8 दिसंबर तक पुरुष रैली में अग्निवीर जीडी की बहाली होगी। वहीं, 9 से 13 दिसंबर तक अग्निवीर तकनीकी अग्निवीर क्लर्क अग्निवीर एसकेटी की बहाली होगी। 14 दिसंबर को बिहार और झारखंड के सभी जिलों की महिला अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। अधिकारियों के मुताबिक के जिन अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र नहीं मिला है वह किसी भी वर्किंग डे में सुबह 10:00 बजे से लेकर 1:00 बजे के बीच दानापुर स्थित भर्ती कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।



बहाली का जो शेड्यूल जारी किया गया है, उसमें 1 दिसंबर को गोपालगंज जिले के अभ्यर्थी आएंगे। हालांकि कुचायकोट के अभ्यर्थियों को इससे अलग रखा गया है। 2 दिसंबर को कुचायकोट और वैशाली अंसल के अभ्यर्थी आएंगे 3 दिसंबर को सिवान के सभी अंचल के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। 4 दिसंबर को सारण के सभी अंचल के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। 5 दिसंबर को बनियापुर दरियापुर छपरा दानापुर मनेर पटना सदर पालीगंज विक्रम और पुनपुन के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। 6 दिसंबर को पटना के बाकी अंचल के अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। 7 दिसंबर को भोजपुर के शाहपुर आरा जगदीशपुर अंचल को छोड़कर सभी अंचल के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी, जबकि 8 दिसंबर को भोजपुर के जगदीशपुर अंचल और बक्सर के सभी अंचल की भर्ती होगी यह सभी पद जीडी के लिए होंगे।



अग्निवीर क्लर्क के लिए 9 और 10 दिसंबर को बहाली होगी। 9 दिसंबर को पटना सारण सिवान 10 दिसंबर को गोपालगंज बक्सर भोजपुर वैशाली की बहाली होगी जबकि अग्निवीर तकनीकी के लिए 11 दिसंबर को भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, पटना, सारण, सिवान, वैशाली, 12 दिसंबर को पटना, सारण, सिवान, वैशाली, 13 दिसंबर को गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर के अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। 14 दिसंबर को बिहार झारखंड के सभी जिलों की महिला अभ्यर्थियों की जीडी बहाली होगी।