IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध
30-Apr-2024 10:11 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में मौसम का मिजाज फिलहाल बदलने वाला नहीं है। प्रचंड गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। इसे लेकर मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। बिहार में अगले 72 घंटे प्रचंड गर्मी और लू की चेतावनी दी गयी है।
मौसम विभाग ने किसानों को यह सलाह दी है कि वो सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खेती ना करें। लोगों से भी इस दौरान सावधानी बरतने की बात कही है। मौसम विभाग ने बिहार के 17 जिलों में भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। इनमें 3 जिले को रेड और 14 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
पूर्णिया, शेखपुरा और भागलपुर जिलों के लिए भीषण गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, जमुई,गोपालगंज, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सुपौल, कैमूर, औरंगाबाद, नवादा, लखीसराय और बांका जिले में भीषण गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
