ब्रेकिंग न्यूज़

IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Home / news / बिहार : अगलगी में 100 से अधिक दुकानें जलकर खाक, करीब 25 करोड़...

बिहार : अगलगी में 100 से अधिक दुकानें जलकर खाक, करीब 25 करोड़ की संपत्ति का नुकसान

29-Apr-2024 02:16 PM

By Tahsin Ali

PURNEA : पूरा बिहार भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। इस दौरान अलग-अलग जिलों से अगलगी की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला पूर्णिया का है। जहां बारात में हुई आतिशबाजी के दौरान निकली चिंगारी ने एक के बाद एक सौ से अधिक दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना नगर के खुश्कीबाग फल मंडी की है।


दरअसल, खुश्की बाग फल मंडी में देर रात आग ने खूब तांडव मचाया है। अगलगी की इस घटना में 100 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गई हैं। इस घटना में करीब 20 से 25 करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात मुख्य सड़क से एक बारात गुजर रही थी। बारात के पटाखे की चिंगारी से एक दुकान में आग लग गई और देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।


आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लगभग एक किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के जिलों से दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। लगभग 4 से 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तबतक 100 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो चुकी थी। हर दुकान में लाखों का माल और बड़े लेनदेन के खाते भी थे। जो सब जलकर खाक हो गए।


बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह भी पीड़ित दुकानदारों से मिलने घटनास्थल पर पहुंचीं और दुकानदारों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है। स्थानीय लोग पप्पू यादव के तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने और खुद से फलों को निकालने की सराहना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर वह नहीं रहते तो मंडी की बाकी दुकानें भी जलकर खाक हो जाती।