पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायल मोतिहारी शराब कांड के मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, पुलिस की दबिश से परेशान होकर पहुंचा कोर्ट… अब तक 10 लोगों की हो चुकी है मौत बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक
06-Apr-2023 12:43 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के चार अधिकारियों का तबादला किया गया है। जिन अधिकारीयों का तबादला किया गया है वो प्रभारी अंचल अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। इन लोगों को फिलहाल मुंगेर जिले में पोस्टिंग मिली हुई थी। अब इन लोगों को दूसरे जिलें में ट्रांसफर कर दिया गया है।
दरअसल, वर्तमान में मुंगेर के जमालपुर के प्रभारी अंचल अधिकारी जयप्रकाश को कटिहार के कुर्सेला का प्रभारी अंचल अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार मुंगेर के हवेली खड़गपुर अंचल कार्यालय में राजस्व अधिकारी के पद पर पदस्थापित प्रीति कुमारी को प्रभारी अंचल अधिकारी मुंगेर सदर मुंगेर, मुंगेर के बरियारपुर अंचल कार्यालय में राजस्व अधिकारी रवीना गुप्ता को प्रभारी अंचल अधिकारी बरियारपुर मुंगेर बनाया गया है।
इसके साथ ही मुंगेर के धरहरा के अंचल कार्यालय की राजस्व अधिकारी स्मृति कुमारी को प्रभारी अंचल अधिकारी टेटिया बंबर मुंगेर और मुंगेर जमालपुर अंचल कार्यालय के राजस्व अधिकारी मोहम्मद अरशद मदानी को प्रभारी अंचल अधिकारी जमालपुर, मुंगेर बनाया गया है। विभाग द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि हवेली खड़गपुर मुंगेर के प्रभारी अंचल अधिकारी संतोष कुमार सिंह के लिए पूर्व में स्थानांतरण संबंधित सूचना को निरस्त किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
आपको बताते चलें कि, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग जल्द ही 10 हजार से ज्यादा नियुक्तियां करने वाला है। विभागीय मंत्री आलोक कुमार मेहता ने पिछले दिनों स्पष्ट किया था कि आने वाले दिनों में जितनी भी परेशानियां है उसे ख़त्म करने का प्रयास किया जा रहा है।अगले 3 महीने में विभागीय स्तर पर 10 हजार नियुक्तियां की जाएंगी। इसके लिए स्पेशल सर्वे चल रहा है। इसमें स्पेशल सर्वे अमीन, स्पेशल सर्वे कानूनगो और विभिन्न पदों पर स्पेशल सर्वे के लिए बहाली होगी. बहाली ऑनलाइन टेस्ट के आधार पर होगी।