Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Bhumi: एक जमीन पर दो खतियान का खेल खत्म, सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा– सरकारी भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को 'स्वामित्व' का प्रमाण देना होगा..नोटिस जारी करने का आदेश Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए..
03-Feb-2024 05:54 PM
By First Bihar
NALANDA: डिप्टी सीएम की कुर्सी पर बैठते ही बीजेपी नेता सम्राट चौधरी जाति कार्ड खेलने पर उतर आये हैं. सम्राट चौधरी ने आज एलान किया-बिहार में अगर किसी कुशवाहा के बेटे को किसी ने भी छू दिया तो वे अपना कतरा-कतरा खून बहा देंगे. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने ये भी कहा कि बिहार में अब कुशवाहा राज आने वाला है.
बिहार के नये डिप्टी सीएम औऱ बिहार भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज बिहारशरीफ पहुंचे थे. वहां जगदेव प्रसाद की जयंती समारोह का आय़ोजन किया गया था. सम्राट चौधरी ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा-बिहार में बालू, शराब और जमीन माफिया दूसरी जाति के लोग हैं. मेरी जाति (कुशवाहा) जाति के लोग ये सब काम नहीं करते.
सम्राट चौधरी ने मंच से कहा-“हमारे जाति में तो माफिया होता ही नहीं है. वो तो इतना सीधा होता है कि वोट दे देता है औऱ बताता भी नहीं है कि हमको दिया है. लेकिन साथियों, बताना है. कोई कुछ नहीं कर सकता है. किसी कुशवाहा के बेटा को किसी ने छू दिया तो सम्राट चौधरी अपना कतरा-कतरा खून बहा देगा. जगदेव प्रसाद की हत्या जरूर कर दिया, लेकिन सम्राट चौधरी बैठा है, आपकी सुरक्षा करने के लिए.”
बिहार में अब कुशवाहा राज
सम्राट चौधरी ने कहा कि बीजेपी ने देश के तीन राज्यों में कुशवाहा समाज के लोगों को उप राजा यानि डिप्टी सीएम बना दिया है. बिहार समेत दो राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर कुशवाहा समाज के लोग बैठे हैं. बीजेपी ने बिहार को लेकर भी कमिटमेंट कर लिया है. सम्राट चौधरी ने कहा-जदगेव प्रसाद ने संघर्ष किया था लेकिन मैं कुशवाहा समाज को राजगद्दी तक पहुंचा दूंगा.
बता दें कि इससे पहले भी सम्राट चौधरी बिहार में कुशवाहा राज आने का एलान कर चुके हैं. भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद 2023 के अप्रैल में अपने अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा था कि बिहार की सत्ता पर काबिज लव-कुश समाज का व्यक्ति अगर हटता है फिर इसी समाज का नेता गद्दी पर बैठेगा. दूसरा कोई मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठ सकता.