ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar School News: रिटायरमेंट के बाद स्कूल से सरकारी कंप्यूटर घर ले गए हेडमास्टर साहब, वीडियो वायरल होने के बाद उठ रहे सवाल Bihar School News: रिटायरमेंट के बाद स्कूल से सरकारी कंप्यूटर घर ले गए हेडमास्टर साहब, वीडियो वायरल होने के बाद उठ रहे सवाल बिहार में दर्दनाक हादसा: नीलगाय से टकराई तेज रफ़्तार कार, कई लोग घायल; मचा हडकंप Bihar news : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में मुर्गा व्यापारी की मौत; ड्राइवर घायल Bihar Crime News : रिसेप्शन पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, नेपाल की डांसर घायल; हिरासत में दूल्हा ऑनलाइन 12वीं की कॉपी नहीं चेक करेंगे टीचर, CBSE को लिखा लेटर; समझिए क्या है पूरा मामला खुद को ‘स्पाइडर-मैन’ समझकर पटना में 5 साल के बच्चे ने लगाई छलांग, बालकनी से गिरने से पैर हुआ फ्रैक्चर Holi Songs 2026: होली पर DJ भी बोलेगा WOW! ये 10 सुपरहिट गाने करेंगे हर पार्टी को धमाकेदार Bihar Crime News: युवक का मर्डर कर शव को बाइक समेत गड्ढे में फेंका, हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश Patna Crime News: PMCH की हेड नर्स की पीट-पीटकर हत्या, होली पर ससुराल जाने को लेकर घर में हुआ विवाद; पति ने मार डाला

बिहार में अब बारिश से राहत लेकिन सताएगी उमस, आद्रा नक्षत्र में नहीं बरसेंगे मेघ

24-Jun-2021 07:31 AM

PATNA : बिहार में मानसून की एंट्री के पहले से चल रहा बारिश का सिलसिला अब थम गया है। प्रदेश में जून के पहले हफ्ते से हो रही बारिश से कम देखने को मिलेगी। बिहार के पूर्वी इलाकों को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर लगभग एक हफ्ते तक बारिश का अनुमान नहीं है। बारिश की रफ्तार थमने के साथ अब प्रदेश में लोगों को एक बार फिर को उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा। पारा भी ऊपर जाएगा और धूप भी अच्छी निकली रहेगी। 


मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक के वायुमंडल के निचले स्तर पर नमी की मात्रा बढ़ी हुई है इसकी वजह से जब तापमान बढ़ेगा तो उमस भरी गर्मी बढ़ेगी। अगले कुछ दिनों तक लोगों को ऐसी गर्मी परेशान करेगी हालांकि तापमान में जब ज्यादा इजाफा होगा तो गरज के साथ हल्की बारिश की स्थिति भी बन सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक कि चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बिहार और उससे सटे उत्तर प्रदेश की तरफ से होकर दक्षिण पश्चिमी बिहार और इससे सटे दक्षिणी पूर्वी उत्तर प्रदेश की तरफ फैल गया है। चक्रवात उत्तर पश्चिम बिहार से होकर झारखंड और छत्तीसगढ़ की तरफ जा रहा है इसके कारण हिमालय की तराई के इलाकों में और पूर्वी बिहार में बारिश के आसार बने हैं। 


मंगलवार को हिंदू कैलेंडर के मुताबिक आद्रा नक्षत्र की शुरुआत हो गई है लेकिन आद्रा नक्षत्र में इस बार बारिश कम होने की उम्मीद है। अगले हफ्ते तक बिहार में मौसम का मिजाज बारिश वाला नहीं है। लिहाजा आद्रा में इस बार लोगों को कम बारिश देखने को मिल सकती है। आद्रा नक्षत्र में घरों के अंदर खीर, दाल पुरी बनाकर उसे विष्णु भगवान को भोग लगाकर खाने की परंपरा रही है। 6 जुलाई की दोपहर तक आद्रा नक्षत्र जारी रहेगा।