पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए
23-Aug-2023 10:38 AM
By Munna Khan
HAJIPUR : बिहार के इस मानसूनी सीजन एक बार फिर आसमानी आफत का कहर देखने को मिला है। यहां वैशाली जिले के महुआ में आज अहले सुबह घर में सो रहे पति-पत्नी की ठनका गिरने से मौत हो गई। यह घटना हरपुर बेलवा टारा चौक की है। दंपति घास-फूस के बथान में सो रहे थे। जैसे ही वज्रपात हुआ, बथान में आग लग गई। इसमें झुलस कर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक़, महुआ थाना इलाके के हरपुर बेलवा टारा चौक में बुधवार अलसुबह खराब मौसम में वज्रपात हुआ। बताया जा रहा है कि 50 वर्षीय राज नारायण पासवान और उनकी पत्नी 45 वर्षीय सुमित्रा देवी बथान में सो रहे थे। बगल में ताड़ का पेड़ था और उसी के नीचे फूस की झोपड़ी में पति पत्नी खाट पर सोए थे। करीब 5:30 बजे ठनका गिरा। इससे उनकी झोपड़ी जलकर खाक हो गई। जिसमें पति-पत्नी झुलस गए और उनकी मौत हो गई।
वहीं, ठनका गिरने के बाद आसपास के लोग दौड़े। मौके पर जाकर देखा तो पति-पत्नी की मौत हो चुकी थी। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुटी है। सूचना पुलिस को दी गई है। इस घटना से इलाके में गम का माहौल है। इलाके में कल देर रात से ही महुआ और आसपास में तेज बारिश हो रही है और बिजली चमक रही है। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं घटना से नाराज लोगों ने महुआ ताजपुर सड़क मार्ग को जाम कर दिया है और मुआवजा की मांग कर रहे हैं।