ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश

बिहार में आज भी होगी जोरदार बारिश, दिन में छाया अंधेरा, तेज आंधी से मौसम हुआ सुहाना

बिहार में आज भी होगी जोरदार बारिश, दिन में छाया अंधेरा, तेज आंधी से मौसम हुआ सुहाना

09-May-2024 07:34 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में इन दिनों मौसम सुहावना है। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट देखी जा रही है साथ ही हीट वेव से भी राहत है। नमी वाली पूर्वा हवा लोगों को राहत दे रही है। 12 मई तक मौसम का मिजाज यही रहने की संभावना है। इस मौसम में गर्मी से तो राहत है लेकिन आकाशीय बिजली गिरने का खतरा लगातार बना हुआ है। इस वजह से आज बिहार के 19 जिलों में ऑरेंज तो वहीं बाकी के 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में अब ताजा तस्वीर शिवहर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां दिन रात जैसा नजारा देखने को मिला है। यहां चारो ओर घना अंधेरा छाया हुआ है। लगातार हो रही बारिश से तापमान में भारी गिरावट हुई है। 


वहीं, लंबे समय के बाद बिहार में बारिश वाले बादल बनने लगे हैं और पूरे बिहार में बादल छाए हुए हैं। बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त पूर्वा हवा बिहार में आ रही है। दक्षिण पश्चिम भाग को छोड़कर बिहार के सभी भागों में बादल बनते रहेंगे। कई जगहों पर रोज आंधी के साथ मेघगर्जन और बारिश की संभावना बनी रहेगी। पूर्वी और तराई वाले जिलों में बारिश होने की ज्यादा संभावना है।  आने वाले दो दिनों में ऐसे कई इलाके हो सकते हैं जहां मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।  प्री मॉनसून का सीजन होने की वजह से कुछ ऐसे जिले हो सकते हैं जहां बारिश ना हों लेकिन स्थिति बारिश वाली बनी रहेगी। 


इसके साथ ही आज यानी 09 मई को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुज़फ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर , सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। साथ ही मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की प्रबल संभावना है। इन जिलों में हवा की गति भी झोंके के साथ 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।  इस वजह से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 


उधर, राजधानी पटना सहित बिहार के बाकी 19 जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। साथ ही मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की प्रबल संभावना है।  इन जिलों में हवा की गति भी झोंके के साथ 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इस वजह से येलो अलर्ट जारी किया गया है।  08 मई को बिहार का अधिकतम तापमान 37.4°C बक्सर में रिकॉर्ड किया गया। शेष जिलों का अधिकतम तापमान 29°C से 37°C के बीच दर्ज किया गया।