अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
20-Dec-2022 06:41 PM
PATNA: नौकरी की आस में बैठे युवाओं के लिए इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। जहां मुख्य सचिवालय में सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में चल रही कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में कुल 13 एजेंडों पर कैबिनेट की मुहर लगी है। जिसमें यह फैसला लिया गया है कि बिहार सरकार 75 हजार 543 पुलिस कर्मियों को बहाल करेगी।
कैबिनेट की ओर इस इसकी स्वीकृति भी मिल गयी है। बिहार पुलिस की सुदृढीकरण के लिए और बढ़ती जनसंख्या के अनुपात में आवश्यकता आधारित सीधी नियुक्ति के 48447 पद एवं ईआरएसएस के दूसरे चरण के 19288 पद सहित कुल 67735 पुलिस कर्मियों के विभिन्न पदों पर बहाली की जाएगी। कैबिनेट से इसकी स्वीकृति मिल गयी है।
वहीं इमरजेंसी रिस्पॉस स्पोर्ट सिस्टम यानी ईआरएसएस डायल 112 के पहले चरण के लिए पुलिस संवर्ग एवं गैर पुलिस संवर्ग के कुल 7808 पदों को भी कैबिनेट से स्वीकृति मिल गयी है। ऐसे में पुलिसकर्मियों के कुल 75543 पदों का सृजन किया गया है और इसकी स्वीकृति भी कैबिनेट से मिल गयी है। ऐसे में रोजगार की तलाश में बैठे युवा के लिए यह खुशी की बात है कि बिहार में इतनी संख्या में पुलिस कर्मियों की बहाली निकाली गयी है।