TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
01-May-2024 07:40 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में प्रचंड लू का कहर लगातार जारी है। ऐसे में बुधवार को भी सूबे में लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अभी 3 मई तक आग बरसाती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हालात कुछ ऐसे हैं कि दिन ही नहीं बल्कि रात में भी लू की लहर चल रही है और लोग हलकान हैं। मंगलवार को प्रदेश के 18 जिले भीषण लू की चपेट में रहे। जबकि आधा दर्जन जिलों में खतरनाक श्रेणी (सीवियर हीट वेव) वाली लू चलती रही। राज्य में उच्चतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री अधिक दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार भागलपुर, पूर्णिया, शेखपुरा, अररिया, पूर्वी चंपारण और खगड़िया में सीवियर हीट वेव का दौर चल रहा है। जबकि पूरे राज्य में लू के थपेड़े चल रहे हैं। राज्य के उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व के जिलों में आगामी 3 मई के बाद बारिश की संभावना भी है। तब इस दौरान लू से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। भागलपुर भी भीषण हीटवेव की चपेट में है। 2 मई तक के लिए यहां मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। विगत 30 अप्रैल को यहां 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। जो इस साल का सबसे अधिक तापमान बताया जाता है।
मौसम विभाग ने बताया है कि 2 मई के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा और 5 व 6 मई को भागलपुर में बारिश के आसार हैं। बीएयू, सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार बताते हैं कि 4 मई तक इस तरह की मारक गर्मी रहेगी। उसके बाद पारा हल्का नीचे आएगा। हालांकि इस दौरान गर्म पश्चिमी हवाएं चलती रहेगी।
उधर, बिहार में भीषण गर्मी और लू की चपेट को लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अलर्ट भी जारी किया गया है। सभी सिविल सर्जन व चिकित्सा पदाधिकारियों को विशेष निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं आइएमडी, पटना ने किसानों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है और कहा है कि गर्म दिन और लू चलने की आशंका के मद्देनजर किसानों को चाहिए कि वह अपने कृषि कार्य सुबह दस से शाम चार बजे तक स्थगित रखें।