ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
04-Dec-2022 08:11 AM
PATNA : राज्य में स्वास्थय विभाग एक नयी पहल करने जा रही है। अब राज्य के किसी भी सिविल सर्जन की आयु 50 वर्ष से अधिक नहीं होगी। दरअसल, यह पहल राज्य के अंदर बेहतर स्वास्थय सुविधाओं को ध्यान में रहने के लिए किया जा रहा है। मालूम हो कि. फिलहाल राज्य के अंदर अधिकतर सिविल सर्जन की आयु 50 वर्ष से अधिक है, इसको लेकर इनकी कार्यशैली को लेकर हर बार सवाल उठते रहते हैं। इसी को लेकर यह योजना बनाई जा रही है।
दरअसल, स्वास्थय विभाग का मानना है कि, सिविल सर्जन फील्ड के लिए सबसे सक्षम व वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी होते हैं। ऐसे में उनका फीट होना बेहद जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग इस प्रस्ताव पर काम कर रहा है कि क्यों न सिविल सर्जन की अधिकतम उम्र सीमा 50 वर्ष कर दी जाए। इससे अधिक उम्र वाले चिकित्सकों को सिविल सर्जन की जिम्मेवारी नहीं दी जाए। सूत्रों के अनुसार इस प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जा चुका है। अब बस इसे जल्द से जल्द लागु करने की तैयारी है।
वहीं, दूसरी तरफ पिछले दिनों बिना उचित वजह के प्रखंड व जिलों के अस्पतालों द्वारा मरीजों को रेफर करने वाले चिकित्सकों पर भी कार्रवाई करने की योजना बन रही है। इसको लेकर स्वास्थय विभाग ने डॉक्टरों की इस कार्यशैली में सुधार को लेकर रेफरल पॉलिसी बनाने का निर्णय लिया है। इसको लेकर ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है, इस बार के कैबिनेट बैठक में इसे मंत्री परिषद् के समक्ष रखा जाएगा।
गौरतलब हो कि, बिहार के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य विभाग के मंत्री तेजस्वी यादव राज्य के अंदर बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को जल्द से जल्द सुधारने को लेकर तत्पर दिख रहे हैं ,. इसको लेकर वो खुद भी कई बार देर रात अस्पतालों का निरिक्षण पर निकल जाते हैं और गलती मिलने पर फटकार भी लगते हुए दिखते हैं। इसके साथ ही वो खुद मिशन- 60 वहलकर राज्य के सदर अस्पतालों में सुविधा बढ़ाने पर काम कर रहे हैं।