ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च

Home / news / नीतीश सरकार के फैसले का विरोध शुरू, राज्यकर्मियों ने अनिवार्य सेवानिवृत्त के लिए...

नीतीश सरकार के फैसले का विरोध शुरू, राज्यकर्मियों ने अनिवार्य सेवानिवृत्त के लिए गोलबंदी शुरू की

25-Jul-2020 08:38 AM

PATNA:  50 साल पार  के कर्मचारी को जबरन सेवाविवृत करने के फैसले का विरोध बिहार में शुरू हो गया है.  इसको लेकर शिक्षक संगठनों  सरकार से फैसले को वापस लेने की मांग की है. टीईटी-एसटीईटी के उत्तीर्ण शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मार्कंय पाठक ने कहा कि सरकार को जल्द इस आदेश को वापस लेने चाहिए. इसको लेकर शिक्षकों में आक्रोश है. 

बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के महासचिव भोला पासवान ने कहा कि 50 साल पूरा करने वाले सभी कर्मचारी को हटाया जाएगा. इस फैसले का हम विरोध करते हैं. इस आदेश के खिलाफ 27 जुलाई को सभी शिक्षक अपने दरवाजे पर इस आदेश के प्रति को जलाकर विरोध करें. वही, वामदलों ने भी इसका विरोध किया है. केंद्र सरकार पर भी हमला बोला. कहा कि केंद्र सरकार निजीकरण पर जोर दे रही है. जिसका हम विरोध करते हैं. 

हटाने का सरकार ने लिया फैसला

50 उम्र पार के कर्मचारी अगर काम करने में लापरवाही करते हैं तो बिहार सरकार उनको अनिवार्य सेवानिवृत करेगी. इसको लेकर तैयारी करने का निर्देश कई विभागों को दे दिया गया है. इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने दिशानिर्देश जारी कर दिया है. इसको लेकर सभी विभागों को हेड को इस संबंध में जरूरी कार्रवाई करने के लिए बोला गया है. कर्मचारियों की कामों की समीक्षा की जाएगी. इसके बाद रिपोर्ट तैयार किया जाएगा. 

तीन माह का दिया जाएगा वेतन

जो आदेश दिया गया है कि उसमें बताया गया है कि कम से कम तीन माह पूर्व सूचना और तीन माह के वेतन देकर 30 साल की सेवा या 50 साल पार करने वाले कर्मचारी को सेवानिवृत्ति की जा सकती है. इसके दायरे में समूह ‘क’- 5400 ग्रेड पे, समूह ‘ख’- 4200 ग्रेड पे वाले लेवल- 6,7 और 8 के सुपरवाईजरी और सचिवालय सेवा के अधिकारी और समूह ‘ग’- 1800 ग्रेड पे वाले लेवल-5 और 6 और उसके नीचे के एडडीसी-यूडीसी कर्मचारी को अनिवार्य सेवानिवृत किया जाएगा. इसके दायरे में बिहार सरकार के हजारों कर्मचारी आएंगे.