बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप
25-Aug-2020 03:39 PM
DESK : पूरे देश में कोरोना का कहर जारी है. हर दिन हजरों की संख्या में नए लोग कोरोना से संक्रमित मिल रहे हैं. देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 30 लाख के करीब पहुंचने वाला है.
वहीं बिहार में भी हर दिन हजारों की संख्या में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं और कई लोगों की मौत हो गई है.इन सब के बीच इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने एक आंकड़ा जारी करते हुए कहा कि बिहार में कोरोना से अब तक 25 डॉक्टरों की मौत हो गई है. सबका लिस्ट जारी करते हुए आईएमए ने उनके परिवारों को आर्थिक मदद देने की गुहार लगाई है.
IMA की सूची के अनुसार पटना में 7 डॉक्टरों की मौत हुई है. जिसमें पीएमसीएच में ईएनटी विभाग के डॉ एनके. सिंह, डॉ अवधेश प्रसाद सिंह, पीएमसीएच के रेडियोथेरेपी विभाग से सेवानिवृत्त डॉ मिथिलेश कुमार सिंह, सीनियर डेंटल सर्जन डॉ गोविंद प्रसाद, डॉ परमानंद कुमार, पटना के डॉ यूके श्रीवास्तव और डॉ दीपक शामिल हैं.
वहीं कोरोना से मुजफ्फरपुर के डॉ संजीव कुमार, डॉ वी बीपी सिन्हा, समस्तीपुर के सिविल सर्जन रहे डॉ रति रमण झा और डॉ पी महतो, भागलपुर के डॉ आर बी झा, छपरा के डॉ आनंद शंकर, समेत 25 डॉक्टरों की मौत हो गई है.