अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
29-Jun-2022 09:25 PM
PATNA: देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बात यदि बिहार की करे तो पिछले चौबीस घंटे के भीतर कोरोना के कुल 178 नए मामले सामने आएं है। जिसमें सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मरीज पटना में है। पटना में कोरोना पॉजिटिव केसेज 102 है। पटना के बाद दरभंगा में कोरोना मरीजों की संख्या अधिक है।
दरभंगा में कुल संक्रमित मरीज 10 हैं। बिहार में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 933 है। विगत 24 घंटे में कुल 1 लाख 31 हजार 912 सैम्पल की जांच हुई। जिसमें 178 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है।
बात यदि 28 जून दिन मंगलवार की करे तो कोरोना के 211 मामले बिहार में सामने आए थे। कल भी पटना में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज मिले थे। पटना में कल 124 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे जबकि उसके बाद रोहतास में 11 लोग संक्रमित मिले थे।
अब बात देश की राजधानी दिल्ली की करे तो दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,109 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1,265 मरीज ठीक हुए जबकि एक मरीज की मौत कोरोना से हो गयी है।

