Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल से रिहा हुए राजपाल यादव, क्या रहा पहला रिएक्शन? Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल से रिहा हुए राजपाल यादव, क्या रहा पहला रिएक्शन? BIHAR NEWS: बिहार में जज ने दिखाई दरियादिली, कोर्ट में जाने से असमर्थ 90 साल के बुजुर्ग तक खुद पहुंचे, वहीं लगा दी आदालत Bihar News: रेरा बिहार ने Green Homes Developers पर लगाया 5 लाख का जुर्माना, 60 दिनों में जमा करने का आदेश Bihar Crime News: बिहार में 33 साल तक चला 225 रुपये की छिनतई का केस, दो आरोपित स्वर्ग सिधार गए; तीन बरी Bihar Crime News: बिहार में 33 साल तक चला 225 रुपये की छिनतई का केस, दो आरोपित स्वर्ग सिधार गए; तीन बरी प्यार में पागल मामी-भांजे का घिनौना कांड: आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर कर दिया नानी का मर्डर Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों का तांडव, कार से खींचकर महिला को मारी गोली; प्रेम प्रसंग का मामला Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों का तांडव, कार से खींचकर महिला को मारी गोली; प्रेम प्रसंग का मामला Patna Police News: पटना पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान, चोरी और छिनतई हुए 100 मोबाइल बरामद; लोगों के चेहरों पर लौटी खुशी
05-May-2021 07:10 PM
PATNA : बिहार में 18 से 45 साल की उम्र वालों को वैक्सीन लेने के लिए अभी और इंतजार करना होगा. खास बात ये भी है कि ये इंतजार कब खत्म होगा ये पता नहीं. बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने आज कहा-हमने सीरम इंस्टीच्यूट ऑफ इंडिया को एक करोड़ वैक्सीन के डोज का आर्डर दे दिया है. वैक्सीनेशन के लिए हम तैयार हैं. लेकिन सीरम इंस्टीच्यूट ने अब तक इसकी जानकारी नहीं दी है कि कब तक वैक्सीन भेजा जायेगा.
वैक्सीन मिलते ही टीकाकरण शुरू करेंगे
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार सरकार लगातार सीरम इंस्टीच्यूट ऑफ इंडिया से संपर्क में है. हमें उनसे वैक्सीन मिलने का इंतजार है. इस बीच बिहार सरकार ने अपने स्तर पर सारी तैयारी कर ली है. लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है. उन्हें ये भी बताया जा रहा है कि उनका नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर कौन सा होगा. लेकिन जब तक सीरम इंस्टीच्यूट ये नहीं बतायेगा कि वह कब हमारा आर्डर भेजेगा तब तक हम लोगों को ये नहीं बता सकते कि उनका वैक्सीनेशन कब होगा.
पूरे देश में वैक्सीन की कमी
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने 1 मई से पूरे देश में 18 से 45 साल की उम्र वालों का वैक्सीनेशन करने का एलान किया था. लेकिन इसका भार राज्य सरकारों पर डाल दिया गया था. देश के ज्यादातर राज्यों को 18 से 45 साल की उम्र वालों के वैक्सीनेशन के लिए वैक्सीन का डोज मिला ही नहीं है. हालांकि उत्तर प्रदेश से लेकर राजस्थान जैसे राज्यों में तीसरे चरण का वैक्सीनेशन शुरू कर दिया गया है.
उधर सीरम इंस्टीच्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा है कि उन्हें वैक्सीन के लिए धमकी मिल रही है. उन्होंने आऱोप लगाया है भारत के कई नेता औऱ बिजनेसमैन उन्हें वैक्सीन देने के लिए धमकी दे रहे हैं. अदार पूनावाला ने बताया कि उन्हें अब तक राज्यों से 34 करोड़ तो निजी अस्पतालों से 2 करोड़ वैक्सीन का आर्डर मिला है.