किशनगंज में अमित शाह: माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में भव्य स्वागत घर से एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी, गांव में पसरा मातम दरभंगा में नाबालिग लड़की का अपहरण मामला: फरार आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती बिहार के पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम का निधन, पटना में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व बिहारभूमि पोर्टल पर लंबित वादों के समय-सीमा में निष्पादन का सख्त निर्देश, सभी समाहर्ताओं को भेजा गया पत्र Bihar Tourism: घूमने के लिए बेस्ट है बिहार का यह वॉटरफॉल, खूबसूरती देख पर्यटक हो रहे मंत्रमुग्ध Bihar Bhumi: बिहार में तीन माह के भीतर खत्म होंगे भूमि विवाद के सभी मामले, सरकार ने जारी किए निर्देश; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? Bihar Bhumi: बिहार में तीन माह के भीतर खत्म होंगे भूमि विवाद के सभी मामले, सरकार ने जारी किए निर्देश; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
08-Jan-2021 05:12 PM
PATNA : बिहार में 15 जनवरी से 21 जनवरी तक भूकंप सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा. इस दौरान राज्यभर में अभियंताओं, राजमिस्त्रियों को जहां भूकंपरोधी भवन निर्माण की ट्रेनिंग दी जाएगी. वहीं मदरसा और संस्कृत स्कूलों के शिक्षकों को मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत दो-दो शिक्षकों को फोकल शिक्षक के रूप में ट्रेनिंग दी जाएगी.
प्राधिकारण में भूकंप सुरक्षा सप्ताह आयोजन के लिए बैठक को संबोधित करते हुए आपदा प्रबंधन प्राधिकारण के उपाध्यक्ष व्यास ने कहा कि आयोजन में भीड़ नहीं होनी चाहिए. कोविड- 19 के संक्रमण की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भूकंप के खतरों से बचाव के लिए आमलोगों, कॉलेज और स्कूलों के छात्रों आदि को जानकारी दी जाएगी. वहीं जगह-जगह होर्डिंग लगाकर लोगों को भूकंप में क्या करना है या क्या नहीं करना है, इसकी जानकारी दी जाएगी. छात्रों के बीच इसके लिए लिफ़्लेट्स बांटे जाएंगे.
वहीं मॉकड्रिल कर लोगों को बताया जाएगा कि भूकंप के हालात में कैसे बचा जाए और दूसरों की कैसे मदद की जाए. उपाध्यक्ष ने बताया कि पूर्णिया और एसडीआरएफ, बिहटा में बहु आपदा प्रवण विषय पर सामुदायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 जनवरी को शुरू किया जाएगा. इसमें वोलेंटियर को आपदा से निपटने की जानकारी दी जाएगी. बैठक में प्राधिकारण के सदस्य पीएन राय, एसडीआरएफ के कमांडेंट फ़रोगुदिन, केके झा, ओएसडी शशिभूषण तिवारी, बीके मिश्रा, शिवशंकर मिश्रा, एके उपाध्याय आदि मौजूद थे.