ब्रेकिंग न्यूज़

CTET Re Exam : CTET री-एग्जाम 2026 की डेट जारी, इन केंद्रों पर इस दिन परीक्षा; प्रोविजनल आंसर की में होगी देरी Bihar Highway Project: बिहार में इस फोरलेन निर्माण का काम अटका ! 30 एकड़ जमीन पर घमासान,डीसीएलआर ने दिया जांच का आदेश; पढ़िए क्या है मुख्य वजह Bihar News: हाकिम का 'ड्राइवर' चला रहा खनन कार्यालय ! पुलिस को फोन कर हड़काया...ओवरलोडेड गाड़ियों को छुड़वाया, बाद में पता चला- जिसे अधिकारी समझे वो तो साहब का चालक था, फिर... Bihar Bhumi: CO-DCLR की मनमानी पर चला हथौड़ा....‘लंबित’ के नाम पर खेल खत्म ! राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का मास्टर स्ट्रोक Bihar Road Project : बिहार के गांवों की सड़क होगी चकाचक, सरकार ने तैयार किया ख़ास प्लान; जानिए क्या है पूरा अपडेट Bihar Assembly : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 18वां दिन: CAG रिपोर्ट के साथ 6 बड़े संशोधन विधेयक सदन में होंगे पेश; जानिए आज का पूरा रूटीन Bihar Ration Card : बिहार में e-KYC की डेडलाइन तय, राशन कार्ड से नाम कटा तो इन 7 योजनाओं का नहीं मिलेगा लाभ Bihar News : बिहार में बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त एक्शन, थानों को 24 घंटे में FIR दर्ज करने का निर्देश Patna University : पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में हिंसा, बीएन कॉलेज में जमकर चलें रॉड-हॉकी स्टिक; वीमेंस कॉलेज में भी हुई भिडंत; जानिए क्या है नया अपडेट Shiv Circuit Bihar : बिहार में तैयार हो रहा शिव सर्किट, हरिहरनाथ, उगना महादेव समेत लिस्ट में इन मदिरों का नाम भी लिस्ट में शामिल; यहां देखें पूरी सूची

बिहार में मानसून का काउंटडाउन शुरू, कई हिस्सों में आंधी-बारिश के आसार

बिहार में मानसून का काउंटडाउन शुरू, कई हिस्सों में आंधी-बारिश के आसार

01-Jun-2021 07:33 AM

PATNA : बिहार में अब जल्द ही मानसून का इंतजार ख़त्म होने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, मानसून का असर बिहार में 13 जून के बाद दिखाई देगा. लेकिन, इस दौरान बिहार विभिन्न हिस्सों में तेज हवा, आंधी-तूफान, बिजली गर्जन के साथ ही हल्की बारिश के आसार हैं.


बिहार में प्री मानसून की बात करें तो बारिश ने नाै साल का रिकाॅर्ड तोड़ दिया है. मई में बिहार में 261 एमएम बारिश हुई, जो 2012 के बाद मई होने वाली सर्वाधिक बारिश का रिकाॅर्ड है. पटना में प्री मानसून के दौरान 202.1 एमएम बारिश रिकाॅर्ड की गई, जो सात वर्ष के दौरान सबसे अधिक है. मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में प्री मानसून के दौरान होने वाली बारिश की वजह यास और ताऊते तूफान के साथ ही सक्रिय चक्रवाती हवा और गुजरने वाली ट्रफ रेखा है. इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी की वजह से बिहार में पूरे साल बारिश की संभावना बनी रही है.


बता दें कि पटना के साथ ही बिहार के दक्षिण हिस्से में सोमवार को मौसम शुष्क रहा. आर्द्रता अधिक होने के साथ ही हवा की गति 2 से 3 किलोमीटर प्रति घंटा होने की वजह से उमसभरी गर्मी का अहसास हो रहा था. इसकी वजह से दिन का पारा रविवार की अपेक्षा 4 डिग्री अधिक 35.2 डिग्री और रात में दो डिग्री अधिक 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. मंगलवार को पटना में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री होने के आसार हैं. इस दौरान बादल छाए रहेंगे. उमस भरी गर्मी का अहसास होगा.