ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / बिहार में नौकरी की चाह रखने वालों के लिए गुड न्यूज़, 10 हजार...

बिहार में नौकरी की चाह रखने वालों के लिए गुड न्यूज़, 10 हजार पदों पर होगी बंपर बहाली

28-Dec-2019 08:17 AM

PATNA: बिहार में जो लोग बेरोजगार हैं और जल्द नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए खुशखबरी है. बिहार में जल्द ही 10 हजार विभिन्न पदों पर बंपर बहाली होने वाली है. पंचायती राज विभाग में सबसे ज्यादा भर्तियां होने वाली हैं. पंचायती राज विभाग में 8386 कार्यपालक सहायक संविदा पर बहाल होंगे. इसी विभाग में करीब 1000 तकनीकी सहायकों की भी बहाली की जाएगी.


राज्य की हर ग्राम पंचायत में एक और कार्यपालक सहायक संविदा पर नियुक्त करने का प्रस्ताव है. पंचायती राज विभाग ने इसका मसौदा तैयार कर लिया है. इसकी मंजूरी के लिए जल्द ही कैबिनेट में प्रस्ताव भेजा जाएगा. मंजूरी मिलने ही नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. आपको बता दें कि बिहार में 8386 ग्राम पंचायतें हैं. काम के लोड को देखते हुए विभाग ने कार्यपालक सहायकों की संख्या हर पंचायत में 2-2 होने को जरूरी बताया है.


पंचायती राज विभाग के साथ बिहार लोक सेवा आयोग यानी बीपीएससी में भी 256 इंजीनियरों की नियुक्ति होगी. BPSC जल्द ही नगर विकास एवं आवास विभाग में 256 पदों पर बहाली के लिए विज्ञापन निकालेगा. सिविल के लिए 192, मैकेनिकल के लिए 162 और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के 2 पदों पर नियुक्ति होगी. इसके अलावा शराबबंदी कानून के तहत लंबित मामलों के तेजी से निपटारे के लिए जल्द ही विशेष न्यायालय का गठन किया जाएगा. इसके लिए जरूरी 74 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पदों का सृजन कर दिया गया है.