ब्रेकिंग न्यूज़

इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ

बिहारी मजदूरों ने स्टेशन पर लूटी पानी की बोतलें, सूरत से लौट रहे थे मुंगेर

23-May-2020 03:33 PM

PATNA : रेलवे का दावा है कि वे श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से आने वालों मजदूरों की तमाम तरह की सुख-सुविधाओं का ख्याल रख रहा है।ट्रेन से आने वाले मजदूरों के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था की जा रही है। लेकिन कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आ जाती है जिससे व्यवस्था की पोल खुल ही जाती है। बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे पानी की बोतले लूटते नजर आ रहे हैं।


तस्वीर दीन दयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन का है जहां सूरत से मुंगेर जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन रुकी तो वहां अचानक ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच होड़ मच गयी। ट्रेन से उतर-उतर कर लोग वहां पड़ी पानी की बोतलों को लूटने लगे। हजारों की संख्या में बड़ी बोतलों में जिसके हाथ जो लगा वो लेकर ट्रेन में सवार हो गया। ये सिलसिला काफी देर तक चलता रहा लेकिन कोई रोक-टोक करने वाला नहीं दिखा। इस दौरान रखी गयी हजारों पानी की बोतलें लूट ली गयी।


अब सवाल उठता है कि आखिर हजारों की संख्या में बोतलें क्यों रखी गयी थी। यात्रियों को ही देने के लिए रखी गयी थी या फिर ये किसी वेंडर ने रखा था और अगर रखा गया था तो फिर इसके देख-रेख की व्य़वस्था क्यों  नहीं की गयी। भई आखिर मजदूरों की इसमें क्या गलती ठहरी, वे प्यासे रहे होंगे काफी दूर से सफर कर अपने घर को जा रहे थे। रास्ते में पीने के पानी दिखी तो उठा लिया।


खैर मामला जो भी हो लेकिन इस तरह की तस्वीरें व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़ा करती हैं क्या रेलवे का दावा झूठा है जो मजदूरों को सुरक्षित और व्यवस्थित ढ़ंग से घर पहुंचाने का दावा लगातार कर रही है। इसके अलावे भी कई ऐसी तस्वीरें लगातार सामने आती रही हैं जिसमें यात्रियों को स्टेशन पर खाना लूटते हुए पाया गया। तो क्या महज खोखले दावों के सहारे ही रेलवे अपनी पीठ थपथपा रही है और प्रवासी मजदूरों की बार-बार फजीहत हो रही है।