अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
18-May-2022 07:39 AM
PATNA: बिहार में इन दिनों तपिश का उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। वहीं आने वाले दाे दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी के बाद 19 से 22 मई तक मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के मौसम में तेजी से बदलाव के आसार है। इस बीच बादल के साथ ही तेज हवा के साथ बारिश भी हो सकती है। हालांकि, 21 मई काे पूरे क्षेत्र में अधिक बारिश का अनुमान है। मंगलवार काे अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी ताे न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की कमी आई। दिन का तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहा। यह 34.9 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी दोपहर में भी 60 फीसदी हाेने से लाेग पसीने से तर-बतर हाेते रहे। न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
दक्षिण के छह जिलों में लू से चढ़ेगा पारा
उधर, बिहार के ऊपरी हिस्से से ट्रफ रेखा गुजर रही है। इस बीच 8 से 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है। इसी कारण बिहार के उत्तरी हिस्से में मौसम सुहाना बना रहेगा और तेज बारिश के आसार है। वहीं पर दक्षिण हिस्से में छह जिलों में लू के साथ ही 5 जिलों में गर्मी का अहसास होगा। मौसम विभाग के मुताबिक लगातार दूसरे दिन भी बिहार के दक्षिणी हिस्से में पछुआ और दक्षिण पछुवा हवाएं चल रही है।