ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत

बिहार : महिला ने तीन बच्चों के साथ गंगा में लगाई छलांग, प्रताड़ना से परेशान होकर उठाया कदम

15-Oct-2022 02:06 PM

CHHAPRA: खबर छपरा से आ रही है, जहां आर्थिक तंगी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान एक महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों के साथ गंगा में छलांग लगा दी। घटना डोरीगंज थाना क्षेत्र के चिरांद तिवारी घाट की है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। महिला और तीनों बच्चों को डूबता देख वहां मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद चारों की जान बचा ली और गंगा से बाहर निकाला।  


बताया जा रहा है कि जलालपुर के बिंटोलिया की रहने वाली महिला आर्थिक तंगी और परिवार की प्रताड़ना से काफी परेशान थी। महिला शनिवार को बिना कुछ बताए तीनों बच्चों के साथ घर से निकल गई और चिरान तिवारी घाट पर पहुंचकर गंगा नदी में तीनों बच्चों के साथ छलांग लगा दी। हालांकि स्थानीय लोगों और नदी के पास मौजूद मछुआरों ने तत्परता दिखाते हुए समय रहते महिला और उसके तीनों बच्चों को बचा लिया।


पीड़ित महिला की मानें तो उसका पति और सास उसे अक्सर प्रताड़ित किया करते है। जब महिला ने इस बात का विरोध किया तो परिवार वालों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। महिला के घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है, जिसके कारण उसके घर में अक्सर कलह होते रहता है, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठा लिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे महिला के परिजन उसे समझा बुझाकर अपने साथ लेकर चले गए। ग्रामीणो की तत्परता के कारण आज एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया।