ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / बिहार : मॉनसून की दस्तक, राज्यभर में बारिश और वज्रपात का...

बिहार : मॉनसून की दस्तक, राज्यभर में बारिश और वज्रपात का अलर्ट; IMD ने जारी की एडवाइजरी

23-Jun-2023 06:58 AM

By First Bihar

PATNA : छिटपुट बारिश के साथ बिहार में मानसून की दस्तक को चुकी है। गुरुवार को मौसम विभाग ने गुरुवार को पूरे प्रदेश में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी है। इसको लेकर मौसम विभाग के तरफ से एडवाइजरी जारी है।


दरअसल, पटना में मॉनसून के पहुंचने का मानक समय 15 जून है। इस हिसाब से इस बार सात दिन की देरी से मानसून पहुंची है। मॉनसून के पहुंचने के बावजूद भी लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में मौसम विभाग ने आज पूरे राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि, राज्य के अधिकतर जिलों में आज सुबह से ही आसमान में बादल छाया रहेगा और तेज आंधी के साथ बारिश की भी संभावना है। विभाग ने नालंदा, शेखपुरा, जमुई, लखीसराय, पटना, भागलपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मॉनसून के आगमन के बावजूद 22 जून तक पटना जिले में सामान्य से 88 प्रतिशत कम बारिश हुई है।


मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि मॉनसून की उत्तरी सीमा हल्दिया, बोकारो, पटना होते हुए रक्सौल तक है। उन्होंने कहा कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून के अब अनुकूल रहने के आसार हैं, जिससे इसका प्रसार अगले दो तीन दिनों के दौरान यह राज्य के अधिकांश हिस्सों में हो सकेगा।


मॉनसून की दस्तक के बीच हीट वेव की स्थिति कमजोर देखी जा रही है। गुरुवार को औरंगाबाद में 41.9 डिग्री और भोजपुर में 40.9 डिग्री के साथ उष्ण लहर की स्थिति रही।  मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार से रविवार तक राज्य के अधिकांश जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात की संभावना है। मौसम विभाग ने उचित सावधानी बरतने को बरतने की सलाह दी है।