ब्रेकिंग
UCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौताUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौता

Purnea News: पूर्णिया में प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीटकर हत्या, जेडीयू नेता की बेटी से प्यार पड़ा महंगा

Purnea News: बिहार के पूर्णिया में प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. परिजनों ने पुलिस पर मामले में एक्शन नहीं लेने का आरोप लगाया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Purnea News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Purnea News: पूर्णिया के धमदाहा में प्रेम प्रसंग में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने युवक की प्रेमिका के परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि युवक को लड़की ने फोन कर बुलाया था, जहां पहले से मौजूद लड़की के परिजनों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना राजघाट गरेल गांव की है।


मृतक युवक की पहचान राजघाट गरेल निवासी नवीन पासवान के 19 वर्षीय बेटे रिशु कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि युवक अपने काम से कहीं जा रहा था, तभी अचानक उसकी प्रेमिका का फोन आया। उसने रिशु को मिलने के लिए बुलाया। उसी लड़की के परिजनों ने पकड़ कर पिटाई शुरू कर दी। 


जब इसकी जानकारी मृतक के दोस्त ने परिजनों को दी तो परिजन मौके पर पहुंचे। वहां लड़की के परिजन रिशु को बुरी तरह से पीट रहे थे। परिजन पहुंचे तो उसके साथ भी मारपीट की गई। घटना की जानकारी धमदाहा थाने को दी गई लेकिन पुलिस तीन घंटे बाद मौके पर पहुंची।


मृतक रिशु के परिजनों ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि लड़की के पिता जेडीयू नेता हैं। अभी भी खुलेआम धमकी दी जा रही है और घटना को अंजाम देने के बाद वह खुलेआम घूम रहा है और पुलिस प्रशासन किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद धमदाहा विधानसभा क्षेत्र से राजद के संभावित प्रत्याशी निरंजन कुशवाहा  परिजनों से मिले और उनका हाल-चाल जानकर हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया। पुलिस प्रशासन से आग्रह करते हुए कहा कि जल्द से जल्द हत्यारे को गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम करें।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता