ब्रेकिंग
Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक

Bihar Crime News: बिहार में प्रेम प्रसंग में खूनी खेल, गर्लफ्रेंड को गोली मारने के बाद युवक ने खुद को किया शूट

Bihar Crime News: बिहार के सासाराम में एक युवक ने प्रेम प्रसंग में युवती को गोली मार दी और इसके बाद खुद को भी शूट कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई जबकि युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बड़ी खबर बिहार के सासाराम से आ रही है, जहां प्रेम प्रसंग में एक युवक ने खूनी खेल खेला है। युवक ने पहले अपनी प्रेमिका को गोली मार दी और इसके बाद खूद को भी शूट कर दिया। गोली लगने से युवक की मौत हो गई जबकि लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बताया जा रहा है कि सासाराम के दलेलगंज मोहल्ला की रहने वाली लड़की का गोला रोड निवासी युवक से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और युवक ने प्यार के खेल को खूनी खेल में बदल दिया। सोमवार को युवक ने लड़की को गोली मार दी और फिर खुद को भी शूट कर दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि लड़की का इलाज जारी है। इस घटना के बाद दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और परिजनों से पूछताछ जारी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता