ब्रेकिंग
बेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

मोतिहारी में साइबर ठग गिरोह का पाकिस्तान कनेक्शन उजागर, डिजिटल अरेस्ट कर करते थे ठगी

मोतिहारी में साइबर अपराध का बड़ा खुलासा हुआ है। बेतिया के चार युवकों द्वारा संचालित साइबर ठग गिरोह का पाकिस्तान से सीधा संपर्क था। ये लोग "डिजिटल अरेस्ट" का नाटक कर लोगों से ठगी करते थे। पुलिस ने जांच के बाद गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

Bihar
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी में साइबर ठग गिरोह का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है..बेतिया के रहने वाले अखिलेश, मनीष, रोहित औऱ आनंद कुमार जो एक साइबर ठग गिरोह का टीम बनाकर लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर उनसे पैसे ठगने का बड़ा काम करते थे..


 पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं  के निर्देश पर यह लोग लोगों को डिजिटल अरेस्ट करते थे. दूसरे के नाम पर यूपीआई भेज कर उसमें पैसे मंगवाते थे.जिसके बाद स्तुति  कुमारी  लड़कीं से 30 हजार की ठगी इनलोगों ने डिजिटल अरेस्ट कर किया और बाद में जब स्तुति  कुमारी ने साइबर थाने में इसकी शिकायत की और पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पुलिस भी भौचक रह गई। 


पुलिस ने चार साइबर ठग को गिरफ्तार किया है इनके पास से पासबुक एटीएम यूपीआई के साथ-साथ कई कागजात बरामद किए हैं और इनका पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आया है वही साइबर डीएसपी अभिनव पाराशर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि बेतिया के रहने वाले साइबर ठग गिरोह ने कई लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर भोली भाली  जनता को ठगता था विदेश में नौकरी दिलाने और झूठ का परिवार के लोगो के बंधक बनाने का दावा करता था जिसके बाद पुलिस ने जाच शुरू की और पुलिस ने उनके पास से दो लैपटॉप 12 मोबाइल 20 सिम 62 एटीएम 28 बैंक पासबुक दो आधार कार्ड दो पैन कार्ड के साथ कई कागजात भी बरामद किया है।