ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / बिहार : मानसून आने के बाद भी रुलाएगी गर्मी, इस बार भी जरूरत...

बिहार : मानसून आने के बाद भी रुलाएगी गर्मी, इस बार भी जरूरत से कम होगी बारिश

02-Jun-2023 06:58 AM

By First Bihar

PATNA :  4 जून को मानसून की इंट्री के साथ ही बारिश का सिस्टम शुरू हो जाएगा। पश्चिम बंगाल, झारखंड होते बिहार में मानसून दस्तक देगा। इस दौरान राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। बिहार में मानसून की इंट्री के बावजूद जून के तीसरे सप्ताह तक गर्मी का प्रभाव रहेगा। दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक होगा और कई जिलों में हीट वेव का असर रहेगा। इसके प्रभाव से जून में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है।


दरअसल, मौसम विभाग का कहना है कि 6 जून को अरब सागर में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के आसार हैं। इसके प्रभाव से मानसून की गति धीमी होगी। इससे जून में औसत से कम बारिश होने की संभावना है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर सक्रिय है। इससे पहाड़ों पर भारी बारिश और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में हल्की बारिश के आसार हैं।


बताया जा रहा है कि, बिहार के साथ ही उत्तर प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, सिक्किम, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में जून में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। जबकि, तमिलनाडु, कर्नाटक, राजस्थान, लद्दाख, उत्तर पूर्वी भारतीय राज्यों के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होगी। इस दौरान जिन जगहों पर कम बारिश होगी, वहां अधिक गर्मी पड़ेगी।


मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार एक चक्रवातीय परिसंचरण पूर्व मध्य प्रदेश के पास समुद्र तल से औसत 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थिति स्थित और उससे एक ट्रफ रेखा पूर्व बिहार तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से बिहार के तापमान में पांच दिनों तक कमी का पूर्वानुमान नहीं है. एक से दो डिग्री तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।