ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज

बिहार: लूट में नाकाम बदमाशों ने बैंक कर्मी को मारी गोली, नए साल की पार्टी में दोस्त के घर जा रहा था युवक

03-Jan-2023 09:39 AM

By Vikramjeet

HAJIPUR: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाशों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधी एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा घटना हाजीपुर से सामने आया है, जहां लूटपाट के दौरान अपराधियों ने सोमवार की देर रात दोस्त के घर पार्टी में शामिल होने जा रहे एक बैंककर्मी को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना हाजीपुर-जंदाहा स्टेट हाइवे पर बभनी मठ के पास की है।


बताया जा रहा है कि मुज्जफ्फरपुर का रहने वाला बैंक कर्मी राहुल अपनी बाइक पर सवार होकर एक दोस्त के घर पार्टी में शामिल होने जा रहा था। इसी बीच हाजीपुर-जंदाहा स्टेट हाइवे पर बभनी मठ के पास कुछ लुटेरों ने राहुल को बाइक लूटने के इरादे से रोका। जब राहुल ने लुटेरों का विरोध किया तो उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। स घटना में राहुल को दो गोलियां लगीं। वारदात को अंजाम देने का बाद लूटेरे मौके से फरार हो गए।


गोली चलने की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ राहुल को देख पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बैंक कर्मी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक घायल युवक राहुल मुजफ्फरपुर के तुर्की का रहने वाला है। वह हाजीपुर में एक्सिस बैंक में नौकरी करता है। पुलिस ने जल्द ही सभी लूटेरों को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।