Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल से रिहा हुए राजपाल यादव, क्या रहा पहला रिएक्शन? Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल से रिहा हुए राजपाल यादव, क्या रहा पहला रिएक्शन? BIHAR NEWS: बिहार में जज ने दिखाई दरियादिली, कोर्ट में जाने से असमर्थ 90 साल के बुजुर्ग तक खुद पहुंचे, वहीं लगा दी आदालत Bihar News: रेरा बिहार ने Green Homes Developers पर लगाया 5 लाख का जुर्माना, 60 दिनों में जमा करने का आदेश Bihar Crime News: बिहार में 33 साल तक चला 225 रुपये की छिनतई का केस, दो आरोपित स्वर्ग सिधार गए; तीन बरी Bihar Crime News: बिहार में 33 साल तक चला 225 रुपये की छिनतई का केस, दो आरोपित स्वर्ग सिधार गए; तीन बरी प्यार में पागल मामी-भांजे का घिनौना कांड: आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर कर दिया नानी का मर्डर Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों का तांडव, कार से खींचकर महिला को मारी गोली; प्रेम प्रसंग का मामला Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों का तांडव, कार से खींचकर महिला को मारी गोली; प्रेम प्रसंग का मामला Patna Police News: पटना पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान, चोरी और छिनतई हुए 100 मोबाइल बरामद; लोगों के चेहरों पर लौटी खुशी
06-May-2021 03:21 PM
By JITENDRA /DEEPAK/SONU/PRASHANT
DESK: बिहार में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना से बिगड़ते हालात को देखते हुए सरकार ने पूरे राज्य में 15 मई तक लॉकडाउन लगाया है। लॉकडाउन का आज दूसरा दिन हैं। कोरोना की चेन को तोड़ने की मकसद से लगाए गये लॉकडाउन का सख्ती से पालन भी कराया जा रहा है।

जिला प्रशासन और पुलिस की टीम इस काम दिन-रात लगी हुई है। वही बेवजह घर से निकलने वालों को पुलिस सजा भी दे रही है। ऐसे लोगों की पिटाई के साथ-साथ उठक-बैठक भी कराया जा रहा है। पुलिस की यह कोशिश है कि लॉकडाउन के दौरान लोग घर से बाहर ना निकले। घर में रहकर वे कोरोना की चेन को तोड़ने में मदद करे।

लॉकडाउन के दूसरे दिन आज पटना, बेगूसराय,नालंदा, दरभंगा, नवादा समेत अन्य जिलों में पुलिस की सख्ती देखने को मिली। इस दौरान बेवजह घर से बाहर निकलने वाले लोगों से पुलिस ने उठक-बैठक कराया। वही कई जगहों पर लाठियां भी चटकाई गयी। इस दौरान पुलिस लोगों को समझाती भी नजर आई।

सरकारी गाइडलाइन के अनुसार सुबह 7बजे से सुबह 11 बजे तक दुकानें खोलने के आदेश का दुकानदार पालन कर रहे हैं। बेगूसराय के भगवानपुर प्रखंड में लोगों को लॉकडाउन पालन कराने के लिए खुद थानाध्यक्ष मनीष कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार और अंचलाधिकारी वीणा भारती सड़क पर उतर गये। इस दौरान लॉकडाउन का पालन कराने के लिए लोगों को समझाते नजर आएं। वही बेवजह घर से बाहर निकलने वालों पर डंडा भी बरसाया गया।

नालंदा में लॉकडाउन के दूसरे दिन आज 19 ऑटो ड्राइवरों को गिरफ्तार किया गया। इन पर लॉकडाउन के उल्लंघन का आरोप है। बिहार थाना इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने कार्रवाई करते हुए इनके खिलाफ आपदा अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

दरभंगा में भी सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराया गया। बेवजह घर से बाहर निकले लोगों पर कार्रवाई की गयी। माइक के जरीए लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की गयी। लॉकडाउन के दूसरे दिन पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए वैसे लोगों से उठक-बैठक करायी जो बिना मास्क और सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करते दिखायी पड़े। दरभंगा के एसएसपी बाबूराम ने भी लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की।

नवादा में भी लॉकडाउन के दूसरे दिन पुलिस ने सख्ती बरती। घर से बेवजह बाहर निकले वालों को उठक-बैठक कराया गया वही बिना हेलमेट वालों से 1000 रुपया भी जुर्माना लगाया गया। नवादा के डीएम यशपाल मीणा, नगर थाना क्षेत्र में प्रभारी थानाध्यक्ष और सर्किल इंस्पेक्टर नियाज अहमद भी इस दौरान सड़क पर उतरे और लोगों से गाइडलान का पालन करने की अपील की। वही सड़कों पर बेवजह घूमने वालों पर जुर्माना भी लगाया।
