RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
19-Nov-2022 03:22 PM
NALANDA: बिहार में बेख़ौफ़ बदमाश अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं। ताज़ा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा की है, जहां राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। दरअसल, यहां ज़मीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। देखते ही देखते वहां गोलीबारी शुरू हो गई। मामला नगरनौसा थाना क्षेत्र के सकरौढा गांव का है।
पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना 16 नवंबर की ही बताई जा रही है। गोवर्धन जमादार की पत्नी चनवा देवी अपने परिवार के साथ खेत में धान के पके हुए फसल की कटनी कर रही थी। तभी रघुवंश प्रसाद के साथ कई लोग खेत में घुसकर फायरिंग करने लगे। ये सभी लोग इसी गांव के हैं।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों से पूछताछ करने लगी। फायरिंग कर रहे अशोक उर्फ मंटू से दो नाली बंदूक छीन कर पुलिस को सौंप दिया। वहीं, पूछताछ के बाद पुलिस ने अशोक समेत सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया। मामले को लेकर हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि जमीनी विवाद में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है।