मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
05-Dec-2024 12:10 PM
By First Bihar
Bihar Land Survey: बिहार में भूमि सर्वेक्षण का काम चल रहा है. रैयतों के साथ-साथ सरकार भी सरकारी भूमि की खोज में जुटी है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तरफ से इस संबंध में सभी समाहर्ता को आवश्यक निर्देश दिए हैं. विभाग ने सभी जिलों के डीएम से 15 दिसंबर तक सरकारी भूमि का सत्यापन कर रिपोर्ट देने को कहा है.
मुख्य सचिव के आदेश पर करें अमल
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने सभी समाहर्ता को पत्र लिखा है. जिसमें सरकारी भूमि की सूची जो ऑनलाइन है, उसके सत्यापन करने को कहा है. राजस्व विभाग ने कहा है कि सत्यापन कर प्रतिवेदन 15 दिसंबर तक विभाग को उपलब्ध कराएं. समाहर्ता को लिखे पत्र में विभाग ने कहा है कि मुख्य सचिव ने आवश्यक निर्देश दिए हैं.
सभी समाहर्ता करें यह काम
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव ने सभी समाहर्ताओं से कहा है कि प्रत्येक राजस्व ग्राम में अवस्थित 5 एकड़ या उससे अधिक क्षेत्रफल वाली सरकारी भूमि के खेसरा का सत्यापन कराएं. सत्यापन में यह जानकारी हासिल कर ले की वर्तमान में उस खेसरा का क्या उपयोग हो रहा है. अंचलवार सभी राजस्व ग्रामों की विवरणी तैयार करें. जिलावार खाली पड़ी हुई सरकारी भूमि का समेकित विवरणी तैयार करें. इसमें जल संसाधन विभाग व अन्य विभाग की अनुपयोगी जमीन को भी शामिल करें. इस डेटाबेस को लैंड बैंक के रूप में उपयोग किया जाए. साथ ही सर्वेक्षण के बाद इस डेटाबेस को सभी विभागों में शेयर करें . यह कार्य दिसंबर में पूर्ण कर ली जाए.