ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ीं अगलगी की घटनाएं, अग्निशमन विभाग ने कसी कमर पटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये? सिर्फ 1% ब्याज पर मिलेगा लोन… इस स्कीम में छिपा बड़ा फायदा, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर पटना में बच्ची के साथ गंदा काम: पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा अगर आपके पास भी है आयुष्मान कार्ड, तो जान लें ये जरूरी बात…शहर के किस अस्पताल में मिलेगा मुफ्त इलाज, ऐसे करें तुरंत चेक बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस

Home / news / बिहार : कुंड में नहाने के दौरान तेज धार में बह गए दो...

बिहार : कुंड में नहाने के दौरान तेज धार में बह गए दो युवक, दोनों की डूबकर हुई मौत

10-Oct-2022 04:37 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM : खबर सासाराम से हैं, जहां मांझर कुंड में नहाने के दौरान डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों के शव को कुंड से बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।


मृतक युवकों की पहचान सासाराम के बड्डी सहायक थाना क्षेत्र निवासी रितेश कुमार और राजस्थान के नागौर जिला के मरकाना गांव का निवासी फरीद अहमद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों सोमवार की सुबह स्नान करने के लिए मांझर कुंड में उतरे थे। इसी दौरान बारिश के कारण पानी का तेज बहाव आया और दोनों तेज धार में बह गए।


दोनों के डूबने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों मृतकों के शव को कुंड से बरामद कर लिया। बता दें कि राजस्थान का रहने वाला फरीद अहमद मोहनिया में रहकर मजदूरी का काम करता था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया है।