ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / बिहार को मिलेंगे 7 नए IAS अधिकारी, जल्द जारी होगी अधिसूचना

बिहार को मिलेंगे 7 नए IAS अधिकारी, जल्द जारी होगी अधिसूचना

26-Jan-2023 07:53 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के प्रशासनिक व्यवस्था में पहले से और अधिक मजबूती मिलने वाली है। बिहार को जल्द ही 7 नए आईएएस अधिकारी मिलने वाले हैं। इसको लेकर जल्द ही समान्य प्रशासन विभाग के तरफ से अधिसूचना जारी की जा सकती है।


मिली जानकारी के अनुसार बिहार बिहार को 7 नए में आईएएस अधिकारी मिलेंगे। यह सभी अधिकारी बिहार के विभागों में तैनात गैर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। इन सात अधिकारियों में बिहार वित्त सेवा के तीन, बिहार सहकारिता सेवा के दो और बिहार कृषि सेवा के 2 अधिकारी का नाम शामिल है। इसको लेकर जल्द ही सामान्य प्रशासन विभाग अधिसूचना जारी कर सकता है।


 दरअसल, राज्य सरकार ने पदोन्नति के माध्यम से आईएएस अधिकारी बनने के लिए स्थानीय स्क्रीनिंग के आधार पर राज्य के 29 अधिकारियों की सूची संघ लोक सेवा आयोग को भेजी थी। जिसके बाद इनलोगो का इंटरव्यू बीते 18 और 19 जनवरी को लिया गया। इसके बाद यूपीएससी ने उनमें से 7 अधिकारियों की अनुशंसा केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय और बिहार सरकार से की है।


इधर इस पूरे मामले को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग के सभी विभागों के अधिकारियों से कहा गया है कि, अप्रेजल रिपोर्ट ऑनलाइन यानी स्पैरो माध्यम से ही करें। वर्तमान में केवल 12 विभागों द्वारा 22 सेवाओं के ग्रुप ए और ग्रुप भी सैनी के कर्मियों द्वारा ही ऑनलाइन रिपोर्टिंग की जा रही है। जबकि इस संबंध में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्पैरो माध्यम के जरिए ऑनलाइन चरित्र और कार्य निष्पादन का मूल्यांकन करने का दे दिया जा चुका है।