ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / news / बिहार को मिला तोहफा : बिहटा एयरपोर्ट के साथ ही पटना एयरपोर्ट पर...

बिहार को मिला तोहफा : बिहटा एयरपोर्ट के साथ ही पटना एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल

25-Sep-2020 01:35 PM

PATNA : पटना एयरपोर्ट पर लगातार यात्रियों का दबाव बढ़ता जा रहा है. इसको देखते हुए जल्द ही इसकी क्षमता बढाने को लेकर कार्य शुरू हो चुका  है. इसकी जानकारी नगर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दी है. उन्होंने कहा कि जल्द ही यहां एक नया टर्मिनल बनाया जाएगा जिसके बाद पटना एयरपोर्ट हर साल 80 लाख यात्रियों को सेवा प्रदान करने में सक्षम हो जाएगा. फ़िलहाल पटना एयरपोर्ट की क्षमता सालाना 45.3 लाख यात्रियों को संभालने की है और यह देश के व्यस्त एयरपोर्ट में से एक है.  

मंत्री ने कहा कि पटना में बिहटा एयरपोर्ट शहर का दूसरा वाणिज्यिक एयरपोर्ट होगा. वहां नया सिविल एनक्लेव बनाया जा रहा है, जो सालाना 50 लाख यात्रियों को संभालने में सक्षम रखेगा. बिहटा एयरपोर्ट पटना के मौजूदा एकमात्र वाणिज्यिक एयरपोर्ट ‘लोक नायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) एयरपोर्ट’ से लगभग 27 किमी दूर है और अभी भारतीय वायु सेना के बेस के रूप में काम करता है.


हरदीप सिंह पुरी ने कल ट्वीट कर बताया कि पटना में एलएनजेपी एयरपोर्ट, जो वर्तमान में प्रति वर्ष 45.3 लाख यात्रियों को संभालता है, आगे उन्नयन और विस्तार के लिये पूरी तरह तैयार है. पटना में अत्याधुनिक तकनीक और सुविधाओं के साथ 1200 करोड़ रुपये के निवेश से नये टर्मिनल का निर्माण किया जा रहा है. इससे एलएनजेपी एयरपोर्ट प्रतिवर्ष 80 लाख यात्रियों को संभाल सकेगा. एलएनजेपी एयरपोर्ट भारत में सबसे तेजी से बढ़ते एयरपोर्ट्स में से एक है.

एक अन्य ट्वीट में पुरी ने कहा कि बिहटा एयरपोर्ट पर एएआई द्वारा प्रति वर्ष 50 लाख यात्रियों को संभालने की क्षमता के साथ 981 करोड़ की लागत से एक नया सिविल एन्क्लेव विकसित किया जाना है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही 108 एकड़ जमीन एएआई को सौंप दी है. यह पटना के दूसरे एयरपोर्ट के रूप में काम करेगा.