ब्रेकिंग न्यूज़

TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

Home / news / दक्षिण बिहार को CM नीतीश की बड़ी सौगात, गंगा जल आपूर्ति योजना का...

दक्षिण बिहार को CM नीतीश की बड़ी सौगात, गंगा जल आपूर्ति योजना का किया लोकार्पण

15-Dec-2023 02:47 PM

By First Bihar

NAWADA: नालंदा के राजगीर, गया और बोधगया के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवादा समेत पूरे दक्षिण बिहार को गंगा जल की सौगात दी है। सीएम नीतीश ने शुक्रवार को नवादा में करोड़ों रुपए की लागत से बने गंगा जल आपूर्ति योजना को लोकार्पण किया। इस मौके पर जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा और उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ समेत संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।


दरअसल, दक्षिण बिहार में पानी की किल्लत झेल रहे लोगों को सरकार ने बड़ी सौगात दी है। राजगीर, गया और बोधगया के बाद अब नालंदा में गंगा का शुद्ध जल लोगों के घरों तक पहुंचाया जा रहा है। नवादा में योजना के लोकार्पण के बाद नवादा नगर के 17 वार्डों के 13,965 घरों में हर दिन 135 लीटर गंगा जल की आपूर्ति घरेलू काम के लिए की जाएगी। पेय जल की गंभीर समस्या से जूझ रहे नवादा के लोगों के लिए इसे सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है।


बता दें कि मोकामा के हाथीदह से स्टील पाइप लाइन के जरिए नवादा के नारदीगंज के मोतनाजे गांव स्थित डिटेंशन कैंप तक गंगा का शुद्ध जल लाया गया। यहां से पौरा गांव स्थित शोधित जल संयंत्र तक गंगा का पानी पहुंचाया गया और वहां से करीब 13 किलोमीटर दूर नवादा नगर में लोगों के घरों तक गंगा का पानी पहुंचाया जाएगा। जिसका घरेलू कार्यों के साथ साथ पीने के लिए भी लोग इस्तेमाल कर सकेंगे।