ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / ‘बिहार की सभी 40 सीटों पर NDA की जीत तय..’, लोकसभा में चिराग...

‘बिहार की सभी 40 सीटों पर NDA की जीत तय..’, लोकसभा में चिराग पासवान का बड़ा दावा

10-Aug-2023 04:45 PM

By First Bihar

DELHI: नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर सदन मे बहस जारी है। पक्ष और विपक्ष के सदस्य सदन में मजबूती से अपनी बातों को रख रहे हैं। लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान ने सदन में अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ में अपनी बातों रखा। 


चिराग पासवान ने कहा कि इस सदन ने इससे पहले भी कई अविश्वास प्रस्ताव देखे हैं लेकिन इस बार का अविश्वास प्रस्ताव अनोखा है। इस बार सरकार के प्रति अविश्वास जताना कम और अपने गठबंधन के प्रति विश्वास बढ़ाना ज्यादा जरूरी है। विपक्ष यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि उनका गठबंधन साथ है। पिछले तीन दिनों से बहस चल रही है, जिसमें केवल दोषारोपण किया गया। मणिपुर को लेकर सबने केवल दोष बताए हैं, किसी ने समाधान देने की कोशिश नहीं की।


उन्होंने कहा कि आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति के बीच मणिपुर के लोग यह जानना चाह रहे हैं कि उनकी बेहतरी के लिए क्या प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने सभी पहलूओं को बहुत ही स्पष्ट तरीके से सदन के समक्ष रखा है। 1990 के दशक में भी मणिपुर में इसी तरह की परिस्थितियां उत्पन्न हुई थीं, उस वक्त देश में किसकी सरकार थी। उस वक्त सरकार में बैठे लोगों ने कितनी बार इस सदन में चर्चा की थी। 


चिराग ने कहा कि यह अच्छी बात है कि विपक्ष के लोग मणिपुर गए थे, लेकिन बिहार के दरभंगा, अरवल और मुजफ्फरपुर क्यों नहीं गए। कुछ दिन पहले ही बछवाड़ा में एक 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करके उसे तेजाब डालकर मार दिया गया और उसके शव को अपने ही घर में दफना दिया गया। मुजफ्फरपुर में दलित महिला के साथ दुष्कर्म करके उसके शरीर को दो हिस्सों में काट दिया गया और नग्न अवस्था में खेत में फेंक दिया गया। ये लोग अपने गठबंधन को मजबूत करने के लिए पटना गए, लेकिन ऐसे परिवारों के पास नहीं गए।


जमुई सांसद ने कहा कि हकीकत है कि देश के किसी भी कोने में अगर मां-बेटी के साथ ऐसी घटना होती है तो वह अक्षम्य है। उसको कोई बर्दाश्त नहीं कर सकता। गृहमंत्री ने अपील की है कि ऐसी घटनाओं के लिए पूरे सदन को एकजुट होना होगा। पश्चिम बंगाल, बिहार, राजस्थान और कर्नाटक पर भी चर्चा करनी चाहिए। देश एक है, इसे आइसोलेट कर और टुकड़ों में बांटकर बात नहीं कर सकते। यही वजह है कि हर चुनाव के साथ प्रधानमंत्री के प्रति विश्वास लोगों का बढ़ता जा रहा है। 2024 में 2019 से भी बड़ा जनादेश एनडीए को मिलने जा रहा है।