BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
08-Jun-2020 03:02 PM
PATNA : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार की पॉलिटिक्स में एंट्री मारी है। अखिलेश यादव ने बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली पर बड़ा बयान दिया है। बिहार की पॉलिटिक्स के बहाने उन्होनें बीजेपी और केन्द्र सरकार को निशाने पर लिया है।
बिहार में अमित शाह की वर्चुअल रैली को निशाने पर लेते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि झारंखड में बुरी तरह चुनाव हार चुकी बीजेपी बिहार में 150 करोड़ रुपये खर्च कर वर्चुअल रैली के जरिए धन-बल का प्रयोग कर रही है। उन्होनें ट्विटर पर लिखा कि बीजेपी ऐसा करके विपक्ष का मनोबल तोड़ना चाहती है, क्योंकि वह जनता का विरोधी रुख समझ चुकी है। बिहार में भाजपा का तथाकथित गठबंधन गुटबाजी और परस्पर अविश्वास का त्रिकोण बन गया है।
बता दें कि बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को बिहार में बीजेपी की पहली वर्चुअल रैली 'बिहार जनसंवाद' को संबोधित किया।अमित शाह की रैली के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर हमला बोला था। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा, 'वर्चुअल रैली में खोली नोटों की थैली, लेकिन ख़ाली है ग़रीबों की थाली. जनता आपको घर बैठायेगी हाथ ख़ाली, तब करना हज़ारों डिजिटल चुनावी रैली। उन्होंने आगे लिखा, 'किसान, नौजवान व ग़रीब विरोधी सरकार के विरुद्ध आज बिहार ने थाली बजाकर विरोध प्रकट किया, क्योंकि ग़रीबों का पेट और थाली, है ख़ाली।
वहीं रैली के पहले इसके विरोध में आरजेडी ने थाली बजाया वहीं विरोध में कांग्रेस ने काला दिवस मनाया तथा काले गुब्बारे उड़ाए। वामपंथी दलों ने भी विश्वासघात व धिक्कार दिवस मनाया। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि डबल इंजन सरकार में गरीब भूखे हैं। बिहार में हाहाकार मचा है। ऐसे में डिजिटल रैली का इस्तेमाल कोरोना संक्रमण के काल में परेशान जनता की सहायता में करना चाहिए था। उधर, आरजेडी के कार्यक्रम के विरोध में जेडीयू कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने ताली बजाई तथा आरजेडी व लालू परिवार के खिलाफ हाय-हाय के नारे लगाए।