अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
06-Apr-2022 08:50 AM
PATNA : बिहार के कई जेलों में एक साथ छापेमारी की गयी. छपरा और गोपालगंज में छापेमारी से कैदियों के बीच हड़कंप मच गया. बगहा उपकारा में भी रेड की सूचना है. गोपालगंज जेल में डीएम-एसपी के नेतृत्व में छापेमारी चल रही है, जिसमें जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ-साथ कई थानों की पुलिस भी शामिल है.
इसके अलावा छपरा के मंडल कारा में भी रेड चल रही है. इस छापेमारी में डीएम और एसपी के अलावे कई थानों की पुलिस मौजूद है. फिलहाल छापेमारी जारी है और अधिकारियों के अंदर से बाहर आने के बाद ही पता चल सकेगा कि जेल में छापेमारी के क्रम में क्या कुछ मिला है.
सीतामढ़ी जेल में अहले सुबह डीएम एसपी के नेतृत्व में विभिन्न वार्डों में सघन तलाशी ली गई. जिसमें दो मोबाइल, 1 सिम, एक चार्जर व चाकू बरामद किया गया. जेल के सेल, हॉस्पिटल एवं सभी वार्डों में छापेमारी की गई है. महिला वार्ड की भी जांच की गई है. जेल के अंदर लगे सीसीटीवी फंक्शन की भी जांच हुई है.

वहीं भागलपुर कैंप जेल और शाहिद जुब्बा शाहनी सेंट्रल जेल में जिले के डीएम सुब्रत कुमार सेन ओर एसएसपी बाबूराम ने छापेमारी की. दोनो जेलों में सुबह 6 बजे से साढ़े आठ बजे तक सघन छापेमारी की गई. बता दें कि इससे पहले भी फ़रवरी माह में जेलों में छापेमारी की गई थी.
नवादा मंडल कारा में आज सुबह अधिकारियों की फौज पहुंच गई. सुबह में जिलाधिकारी यशपाल मीणा, एसपी धूरत सयाली सावंलाराम समेत अन्य अधिकारियों ने छापेमारी की. जिसमें कई घंंटे तक छापेमारी चलती रही. अधिकारियों ने जेल परिसर का कोना-कोना खंगाला. हालांकि कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ. इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.