अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
28-Nov-2022 07:45 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: बिहार के कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के लिए 5 दिसंबर को वोटिंग होनी है। ऐसे में चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए सभी दलों ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। चुनाव मैदान में उतरे सभी दलों के नेता जीत का दावा कर रहे हैं। समस्तीपुर पहुंचे विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी ने कहा है कि कुढ़नी में बीजेपी जीत रही है इसमें कहीं कोई संदेह नही है।इस दौरान सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के पास अब कोई वोट बैंक नहीं है और उनकी हैसियत मात्र एक हजार वोट की है। किसी भी जाति और धर्म के लोग नीतीश कुमार को वोट नहीं देना चाहते हैं।
सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के पास अब कोई वोट बैंक नहीं रहा। जब समता पार्टी का गठन हुआ था तब उसे लव-कुश की पार्टी मानी जाती थी। नीतीश कुमार अकेले सत्ता का सुख भोगते रहे और पार्टी के बाकी लोग वनवास में रहे। जिस तरह से राजा दशरथ के बेटे श्रीराम ने वनवास काटा, ठीक उसी तरह से बिहार की जनता भी वनवास काट रही है। जनता अब नीतीश कुमार से मुक्ति चाहती है। बिहार के किसी जाति और धर्म के लोग अब नीतीश कुमार को वोट नहीं देना चाहते हैं। मोकामा की जनता ने यह बता भी दिया है कि नीतीश कुमार की हैसियत सिर्फ एक हजार वोट की है।कुढ़नी में भी पूरा जनमत बीजेपी के साथ जाएगा। बीजेपी उम्मीदवार को जितना वोट आएगा उससे आधा वोट जेडीयू के उम्मीदवार को मिलनेगा।
वहीं कुढ़नी में वीआईपी द्वारा बीजेपी को प्रभावित करने के सवाल पर सम्राट चौधरी ने कहा है कि बीजेपी को कहीं कोई प्रभावित नहीं कर सकता है। बीजेपी ने पिछली बार भी अतिपिछड़ा समाज को टिकट दिया था।इस बार भी कानू समाज से आने वाले केदार गुप्ता को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने अतिपिछड़ा पर विश्वास किया। मुकेश सहनी अगर अतिपिछड़ों का कल्याण चाहते हैं तो उन्हें विचार करना चाहिए।
सम्राट चौधरी ने कहा कि नतीश कुमार सिर्फ नाटक करने के प्रतीक हैं। निकाय चुनाव पर रोक लगने के बावजूद अब भी आचार संहिता लगा हुआ है। सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के आदेश के बाद आयोग बना लेकिन नीतीश कुमार का अनोखा राज है। अतिपिछड़ा समाज को यह समझना होगा कि नीतीश कुमार उन्हें सिर्फ ठगने का काम कर रहे हैं। नीतीश कुमार ने अतिपिछड़ों के लिए जो कमेटि बनाई उसकी रिपोर्ट सभी डीएम तैयार कर रहे हैं। इसमें अतिपिछड़ा आयोग की कहीं कोई भूमिका नहीं है।
इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव और आरजेडी पर भी जोरदार हमला बोला। सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी पर तंज कसते हुए कहा कि हम न तो पिकनिक मनाने वाले विरोधी दल नेता हैं और ना ही पटना से दिल्ली करने वाली राबड़ी देवी हैं। हम सरकार की कमियों को जोरदार तरीके से विधान परिषद और विधानसभा में उठाने का काम करेंगे।