रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित
19-Feb-2020 04:09 PM
By PRIYARANJAN SINGH
SUPAUL : लंबे इंतजार के बाद आज सुपौल से सरायगढ़ के बीच बड़ी रेल लाइन की शुरुआत की आस जग गयी है। आज इस नवनिर्मित रेल लाइन पर स्पीड ट्रायल किया है। इसके साथ ही जल्द ही इस बड़ी रेल लाइन पर ट्रेनों के दौड़ने की आस जग गयी है। बस अब सीआरएस से हरी झंड़ी मिलने का इंतजार है।
सुपौल से सरायगढ़ के बीच बड़ी रेल लाइन पर ट्रायल ट्रेन के दौड़ते ही अब लोगों की उम्मीदें भी परवान चढ़ गयी हैं। अब बस आज के सफल परीक्षण के बाद इस नवनिर्मित रेल लाइन को एक और स्टेप के बाद ट्रेनों को दौड़ाने की अनुमति मिल जाएगी। अब बस केवल चीफ ऑफ रेलवे सेफ्टी ( सीआरएस) ने निरीक्षण के बाद रेल परिचालन की हरी झंड़ी दी जाएगी। नयी रेल लाइन पर स्पीड ट्रायल के दौरान रेलवे के अधिकारी, निर्माण कंपनी के अभियंता समेत तमाम रेल अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
हालांकि इस दौरान रेलवे अधिकारियों की उदासीनता भी स्पष्ट तौर पर देखने को मिली। ट्रायल ट्रेन जब 12 बजकर 15 मिनट में सुपौल रेलवे स्टेशन पहुँची ट्रेन को अभियंता और अन्य के आने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा ,लिहाजा लेट लतीफ के कारण 1 बजकर 6 मिनट पर स्पीड ट्रायल के लिए ट्रेन को रवाना किया गया।
खास बात ये रही कि अब तक अनदेखी का शिकार रही ये रेलवे लाइन आज भी विभागीय का शिकार दिखी।ट्रेन 12 बजकर 15 मिनट में सुपौल रेलवे स्टेशन पहुंची तो ट्रेन को काफी देर तक ट्रायल रन के लिए भी रेल अधिकारियों का इंतजार करना पड़ा। लिहाजा लेट लतीफ के कारण 1 बजकर 6 मिनट पर स्पीड ट्रायल के लिए ट्रेन को रवाना किया गया।