Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
08-Mar-2020 04:27 PM
PATNA : अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भारतीय वायुसेना की पहली महिला पायलट दरभंगा की भावना कंठ और मशरूम लेडी के रूप में जानी जाने वाली मुंगेर की बीना देवी को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों सम्मानित किए जाने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने बिहार की इन विभूतियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने दम पर कामयाबी का परचम लहराने वाली महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया है।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मशरूम महिला के नाम से विख्यात बीना देवी को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके अलावा उन्होंने इंडियन एयरफोर्स की फाइटर पायलट बिहार की बेटी भावना कंठ को भी सम्मानित किया है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की दोनों बेटियों को सम्मान के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सीएम नीतीश कुमार ने अपने संदेश में कहा है कि बिहार के दोनों महिलाओं की उपलब्धियों पर पूरे राज्य को गर्व है। उन्होनें कहा कि भावना कंंठ ने अपनी योग्यता से वायु सेना को गौरवान्वित किया है। वहीं उन्होनें कहा कि बीना देवी ने अपने काम से सैकड़ों महिलाओं को अपने दम पर सशक्त बनाया है।
नारी शक्ति सम्मान राष्ट्रीय सम्मान की एक शृंखला है और यह असाधारण उपलब्धि के लिए व्यक्तिगत महिलाओं को प्रदान किया जाता है। मशरूम की खेती को लोकप्रिय बनाने के लिए बीना देवी को ये पुरस्कार दिया गया है। बीना देवी ' मशरूम महिला' के रूप में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वह 5 साल तक टेटिया बंबर ब्लॉक के धौरी पंचायत सरपंच थी। वहीं दरभंगा की बेटी भावना कंठ भारतीय वायुसेना की उन फ्लाइंग ऑफिसरों में एक है जिन्होंने अकेले ही वायु सेना का लड़ाकू विमान मिग-21 उड़ाया है।