BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
29-Jul-2021 07:06 PM
PATNA: बिहार की बेटी डॉ. देवीना कृष्णा को इंडोनेशिया के एण्डलास विश्वविद्यालय में एडिटर बनाया गया है। बिहार से शिक्षा के क्षेत्र में यह एक बड़ी उपलब्धि है। डॉ. देवीना इंडोनेशिया के विश्वप्रसिद्ध एण्डलास यूनिवर्सिटी में विविध जर्नल की एडिटर बनाई गयी हैं। वर्तमान में पटना वीमेन्स कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की प्रोफेसर डॉ देवीना जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली से भाषा विज्ञान में पीएचडी की डिग्री हासिल की है।
डॉ. देवीना कृष्णा ने पद्मश्री डॉ अन्विता अब्बी व प्रो पिके पांडेय जैसे गुरुओं के नेतृत्व में उन्होंने भाषा के ऊपर काफी काम भी किया है। डॉ देवीना ने बताया कि वो भोजपुरी के साथ बिहार की विलुप्त होती क्षेत्रीय भाषाओं मगही आदि पर काफी काम रही हैं। उन्होंने कहा कि वो बिहार की विलुप्त होती भाषाओं को बचाने को लेकर काफी प्रयासरत हैं। यहीं नहीं बिहार के ग्रामीण इलाकों में लड़कियों के शिक्षा के क्षेत्र में इनका काफी महत्वपूर्ण योगदान रहता है।
इससे पहले भी बिहार की इस बेटी ने शिक्षा के क्षेत्र में बिहार का नाम रौशन करने के साथ कई और महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है। पिछले वर्ष ही डॉ देवीना के लिखे गए जर्नल को यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास ने अपने छात्रों को पढाने का फैसला किया था। इसके अलावें यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड में उन्होंने विलुप्ति होती भाषाओं को लेकर सेमिनार में शिरकत की थी।