Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले
25-May-2024 09:50 AM
By First Bihar
GOPALGANJ : बिहार में शनिवार को छठे चरण की आठ सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। आज वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान एवं महाराजगंज संसदीय क्षेत्र में मतदान किए जा रहे हैं। ऐसे में चुनाव आयोग के तरफ से सुबह 9 बजे तक के मतदान प्रतिशत का आकड़ा दिया गया है। सुबह 9 बजे तक 9.66% मतदान हुआ है। जिनमें सबसे ज्यादा वैशाली में11.95% वोटिंग हुई है।
चुनाव आयोग के तरफ से जो आकड़ा दिया गया है। उसके अनुसार बाल्मीकि नगर में 8.55%, पश्चिमी चंपारण में 9.35% ,पूर्वी चंपारण में 8.95%, और शिवहर में 9.25% वैशाली में 11.95%, गोपालगंज में 9.49 % मतदान हुए हैं। इसके साथ ही सिवान में 10.54% और महाराजगंज में 9.06% मतदान हुए हैं। इन लोकसभा सीट पर हर बूथ पर औसतन 1004 मतदाताओं के मतदान की व्यवस्था की गई है। एक करोड़ 49 लाख से अधिक मतदाताओं द्वारा 86 प्रत्याशियों के भाग्य को ईवीएम में बंद किया जाएगा।
दरअसल, आयोग के आकड़ा के अनुसार सुबह 9 बजे तक 9.66% मतदान हुआ है। जिनमें सबसे ज्यादा वैशाली में11.95% वोटिंग हुई है। मोतिहारी, शिवहर, वाल्मीकि नगर से ईवीएम खराब होने की शिकायत आई। वहीं सीवान से निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं हिना शहाब ने सुबह-सुबह वोट डालने पहुंचीं। उन्होंने कहा जनता ने साथ दिया है, आगे भी देगी।
वहीं, इस चरण में कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला होगा। जिसमें बाहुबली की पत्नी लवली आनंद, बाहुबली मुन्ना शुक्ला, लोजपा (रामविलास ) की कैंडिडेट वीणा देवी, बीजेपी के सीनियर लीडर राधामोहन सिंह, संजय जायसवाल जैसे नाम शामिल हैं। इसके साथ महाराजगंज सीट से भाजपा के जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के बेटे आकाश सिंह के नाम भी सम्मिलित हैं।