ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / बिहार: खेल-खेल में सांसत में आ गई जान, युवक ने मुंह में फंसा...

बिहार: खेल-खेल में सांसत में आ गई जान, युवक ने मुंह में फंसा ली लोहे की खुरपी, देखिए.. वीडियो

04-Dec-2022 05:24 PM

GOPALGANJ: गोपालगंज में खेल-खेल में एक युवक की जान सांसत में फंस गई। यहां एक युवक ने खेल-खेल में लोहे की खुरपी अपनी मुंह में डाल ली। जिसके बाद खुरपी उसके मुंह में फंस गई। काफी मशक्कत के बाद जब खुरपी उसके मुंह से नहीं निकली तो डॉक्टरों को उसका ऑपरेशन करना पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के साधु चौक मोहल्ले की है।


जानकारी के मुताबिक साधु चौक निवासी मिथिलेश शनिवार को लोहे की खुरपी लेकर घर के पास काम कर रहा था। इसी दौरान उसने खुरपी को अपने मुंह में डाल लिया। लाख कोशिश करने के बावजूद जब खुरपी उसके मुंह से नहीं निकली तो शोर मचाने लगा। मिथिलेश के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने भी खुरपी निकालने की पुरजोर कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।


आनन फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टरों ने डेंटल विभाग में रेफर कर दिया। काफी मशक्कत के बाद डॉक्टरों की टीम ने उसके मुंह का ऑपरेशन कर खुरपी को बाहर निकाला। युवक के मुंह से खुरपी निकलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और मिथिलेश को अपने साथ घर ले गए। मुंह में फंसी खुरपी के साथ मिथिलेश का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।