सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
20-May-2021 07:13 PM
VAISHALI : बिहार के वैशाली जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. दरअसल प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंचे प्रेमी की पिटाई का मामला प्रकाश में आया है. प्रेमी की पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है.पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

घटना वैशाली जिले के जंदाहा थाना इलाके की है, जहां महिसौर गांव में एक शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक प्रेमी को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी. बताया जा रहा है कि महिला अपने मायके के प्रेमी बसंत को मछली खिलाने के लिए रात में बुलाई थी. जब मायके का प्रेमी मछली खाने गर्लफ्रेंड के ससुराल पहुंचा तो इसकी भनक गांव वालों को लगी. तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया.

ग्रामीणों का आरोप है कि युवक के पास हथियार भी था. जब लोगों ने उसे पकड़ा तो वह हथियार निकाल कर धमकाने लगा. युवक की इस हरकत से ग्रामीण भड़क गए और उन्होंने उसकी पिटाई कर दी. इस दौरान गांव के एक शख्स ने पुलिस को फोन पर सूचना दी कि ग्रामीणों ने हथियार और गोली के साथ एक शख्स को पकड़ा किया है.

घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया. पुलिस कस्टडी में आरोपी युवक बसंत ने बताया कि उसकी प्रेमिका रात में उसे मछली खिलाने के लिए बुलाई थी. वह मछली खाने ही उसके ससुराल आया था. इस दौरान लोगों ने धावा बोल दिया.
