ब्रेकिंग न्यूज़

LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

बिहार : बदमाशों ने पुलिसवालों को तलवार से काटा, थानेदार और सिपाहियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, 6 पुलिसकर्मी भर्ती

05-Sep-2021 10:05 AM

By Vikramjeet

HAJIPUR : बिहार के वैशाली जिले में असामाजिक तत्वों ने छापेमारी करने गई पुलिस की टीम पर हमला किया है. पुलिसकर्मियों के ऊपर लाठी-डंडे और तलवार से हमला किया गया है. इस दौरान पुलिस पर फायरिंग भी की गई. इस हमले में थानेदार और 5 सिपाही पुलिस तरह जख्मी हो गए हैं. हमले में लहूलुहान पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. 


news image


घटना वैशाली जिले के महुआ थाना इलाके की है. यहां मिल्की गांव में छापेमारी करने पहुंची जिला पुलिस की टीम पर बदमाशों ने जानलेवा हमला किया है. पुलिसवालों के ऊपर तलवार से वार किया गया है. इन्हें दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडे से पीटा गया है. बताया जा रहा है कि पुलिस पर पथराव भी किया गया है. रोड़ेबाजी में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है. इस दौरान पुलिस पर फायरिंग भी की गई. 


news image


इस घटना में महुआ थानाध्यक्ष कृष्णानंद झा समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन्होने घटनास्थल से जैसे-तैसे भागकर अपनी जान बचाई है. इस घटना के बाबत जानकारी मिली है कि पुलिस की टीम छापेमारी करने पहुंची थी. इस दौरान असामजिक तत्वों ने प्लांड तरीके से पुलिस पर हमला कर दिया. हमलावर लाठी-डंडे और धारदार हथियार के साथ पूरी तरह लैश थे. 


news image


हमले में घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए हाजीपुर सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. उधर दूसरी भारी संख्या में जिला पुलिस के जवानों के साथ डीएसपी पूनम केशरी के नेतृत्व में छापेमारी की जा रही है. डीएसपी पूनम केशरी ने बताया कि पेंडिंग केसों में अरेस्टिंग के लिए महुआ थाना की टीम गई थी. इस दौरान अँधेरे का फ़ायदा उठाकर पुलिस पर हमला कर दिया. इस दौरान पुलिस पर फायरिंग भी की गई. 


news image


डीएसपी ने आगे बताया कि इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है. 12-13 लोगों को पकड़ा गया है. घायल पुलिसकर्मियों और थानेदार का इलाज कराया जा रहा है. सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया है. पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है. दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी. ताकि इस तरह की घटना दुबारा न हो.


news image