ब्रेकिंग न्यूज़

Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा

Home / news / बिहार : पोखर में डूबने से 5 की मौत, मछली मारने के दौरान...

बिहार : पोखर में डूबने से 5 की मौत, मछली मारने के दौरान फिसला पैर, दो बच्चों ने भी तोड़ा दम

19-Jul-2021 09:10 AM

PATNA : बिहार के वैशाली और मोतिहारी में पोखर में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई. वैशाली में साला-बहनोई की जान गई जबकि पूर्वी चम्पारण जिले में दो बच्चे समेत तीन लोगों ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मचा है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. 


पहली घटना वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र की है. यहां करनौती पंचायत के वार्ड संख्या दस स्थित पोखर में डूबने से साला और बहनोई की मौत हो गई. मृतक अशोक पासवान समस्तीपुर जिले के मोरवा हलई गांव का रहनेवाला था. वह सकलदीप पासवान का दामाद था. सुबह में सकलदीप पासवान अपने दामाद के साथ पोखर में मछली मारने गया था. पैर फिसल गया और वह पोखर में गिर गया. डूबते देख सकलदीप पासवान का पुत्र गज्जू पासवान बचाने गया था, लेकिन वह भी पोखर में डूब गया. जिसके कारण दोनों की मौत हो गई.


दूसरी घटना पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र की है. यहां घिवादार पंचायत के गोविंदापुर नहर के पास घोंघा चुनने के दौरान में पोखर में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान घिवाधार पूर्वी चंपारण पंचायत के गोविंदापुर गांव वार्ड नंबर 13 के रहने वाले चंद्रिका महतो विकास कुमार और इसी गांव के रहने वाले अजय महतो के बेटे छोटू कुमार के रूप में की गई है.


इसके अलावा जिले के चिरैया थाना क्षेत्र के खड़तरी गांव में भी पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है.