ब्रेकिंग न्यूज़

भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ीं अगलगी की घटनाएं, अग्निशमन विभाग ने कसी कमर पटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये? सिर्फ 1% ब्याज पर मिलेगा लोन… इस स्कीम में छिपा बड़ा फायदा, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर

Home / news / बिहार के तीन एनएच प्रोजेक्ट को मिलेगी रफ्तार, जमीन अधिग्रहण का अड़ंगा होगा...

बिहार के तीन एनएच प्रोजेक्ट को मिलेगी रफ्तार, जमीन अधिग्रहण का अड़ंगा होगा खत्म

10-Oct-2022 08:31 AM

PATNA : बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी योजनाओं की रुकावटें अब जल्द ही खत्म होने वाली हैं। जमीन अधिग्रहण की समस्या को लेकर प्रोजेक्ट फंसा हुआ था लेकिन अब इसे जल्द खत्म करने को लेकर प्रयास शुरू हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की उच्चस्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया। 




बैठक में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा और एनएचएआई के अफसरों के अलावा संबंधित जिलों के डीएम और जिला भू-अर्जन पदाधिकारी शामिल हुए। भारतमाला परियोजना में शामिल आमस (गया) - दरभंगा एनएच-119डी, हाजीपुर मुजफ्फरपुर एनएच-77 और एनएच 80 के निर्माण में भागलपुर के पास जमीन अधिग्रहण में आ रही समस्या का हल निकाला गया। इन सड़कों के लिए 11 शहरों में आ रही जमीन से जुड़ी समस्या अब खत्म होगी। अब जल्द ही इनका निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।




तीनों एनएच से उत्तर और दक्षिण बिहार की संपर्कता काफी सुगम हो जायेगी। आमस-दरभंगा एनएच औरंगाबाद से आकर दरभंगा तक जायेगी। फिर पूर्णिया वाली सड़क में मिलेगी। इससे दो विपरीत भौगोलिक स्थिति के जिलों में आवागमन सुगम हो सकेगा। वहीं, एनएच 77 से हाजीपुर मुजफ्फरपुर होते हुए सोनबरसा तक सीधी सड़क मिलेगी। इससे मधेपुरा या सहरसा तक जाने में आसानी होगी। वहीं, एनएच 80 भागलपुर और मुंगेर होते हुए झारखंड तक जाने के लिए बेहद अहम सड़क साबित होगी।