सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू
21-May-2021 02:35 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL : बिहार में कोरोना काल के बीच लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जो काफी हैरान करने वाली हैं. ताजा मामला बिहार के सुपौल जिले का है, जहां एक कोरोना पॉजिटिव मरीज ने नर्स के साथ बदतमीजी की और टेस्टिंग के दौरान उसे गंदी-गंदी गालियां देकर भगा दिया. घटना के बाद मौके पर पहुंचे आलाधिकारी ने मामले को शांत कराया.
घटना सुपौल जिले के बसंतपुर प्रखंड के वार्ड नंबर 2 की है, जहां हृदयनगर में बसंतपुर पीएचसी की मेडिकल टीम में शामिल एएनएम आरती कुमारी, अनुराधा कुमारी औऱ बबीता कुमारी के साथ एक मरीज द्वारा बदसलूकी करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि मेडिकल टीम हृदयनगर में होम आइसोलेशन में रह रहे मरीज की जांच करने पहुंची थी. इस दौरान मेडिकल टीम द्वारा संक्रमित मरीज की पल्स ऑक्सीमिटर,थर्मलस्केनर से जाँच की गई लेकिन मरीज औऱ उनके परिजनों ने मास्क, सेनेटाइजर और दवाई की मांग करने लगे. मरीज ने कहा कि आपलोग सिर्फ़ जाँच के नाम पर खानापूर्ति करने आते हैं औऱ चले जाते हैं जबकि सरकार द्वारा एक संक्रमित मरीज के नाम पर डेढ़ लाख रुपये आता है, जो आपलोग सब मिलकर खा जाते हैं.
मरीज के परिजन बोलते बोलते इस दौरान अपनी आपा खो बैठे औऱ मौके पर मौजूद मेडिकल जिसमें एएनएम आरती कुमारी,अनुराधा कुमारी औऱ बबीता कुमारी शामिल के साथ गाली गलौज करने लगे. इस दौरान संक्रमित मरीज औऱ उनके परिजनों ने मेडिकल टीम की गाड़ी पर भी पत्थरबाजी करने की कोशिश की.
घटना को लेकर पीड़ित एएनएम आरती कुमारी, अनुराधा कुमारी औऱ बबीता कुमारी ने बताया कि किसी तरह इस घटना की सूचना अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद बसंतपुर बीडीओ और इनके साथ पहुँची पुलिस टीम के वहाँ पहुँचने पर हमलोगों को वहाँ से बचाया गया. एएनएम ने कहा कि हमलोगों ने बसंतपुर चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अर्जुन चौधरी औऱ बीडीओ देवानंद कुमार सिंह से सुरक्षा औऱ दोषियों पर कार्यवाई की मांग किए हैं. जबतक हमलोगों की मांगों पर विचार नहीं किया जाएगा तब तक हमलोग अपने कार्यों का बहिष्कार करेंगे.
मामले को लेकर जब केरोना संक्रमित मरीज समोल गुप्ता और उसके भाई संतोष गुप्ता से घटना के बारे में पूछा गया तो उन्हें बताया कि बारिश हो रही थी और वे लोग जांच करने के लिए सड़क पर बुला बुला रही थी. एएनएम की गाड़ी रोड पर थी. वे लोग गाड़ी से नहीं उतर रही थी जबकि मरीज को ही गाड़ी के पास बुला रही थी. नर्सों के पास सिर्फ एक थर्मल स्क्रीनिंग करने वाला यन्त्र और पाल्स मीटर था. मैं 12 तारीख से करोना से पीड़ित हूँ. ये लोग आकर खाली जांच कर चले जाते है न तो कोई दवा देते हैं और न ही मास्क या सेनिटाइजर देते हैं. इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. मारपीट या गालीगलौज की बात बिलकुल झूठी है.
बसंतपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अर्जुन चौधरी ने बताया कि विषम परिस्थितियों में हमारी मेडिकल टीम काम करती है. इस तरह की घटना से उनका मनोबल कमजोर होता हैं. बीडीओ बसंतपुर देवानन्द कुमार सिंह ने बताया कि हर कोरोना वॉरियर को पूर्ण सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी.घटना से सम्बंधित मामले की जांच की जा रही है. आवश्यकता होने पर दोषी के विरुद्ध प्रथमिकी दर्ज की जाएगी.