ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत

बिहार : बिजनेसमैन के बेटे की हत्या, अपराधियों ने गोलियों से भूना

30-Nov-2021 09:46 AM

By SANT SAROJ

SUPAUL : बिहार के सुपौल जिले में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. बिज़नेसमैन के बेटे की हत्या की खबर ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. 


मामला प्रतापगंज थाना इलाके में दुअनिया नहर के पास का है. मृतक की पहचान रौशन कुमार नाम के दवा व्यवसाई के बेटे अभिषेक कुमार साह के रूप में की गई है. बताया जाता है कि अभिषेक फारबिसगंज से अपने दांत का इलाज कराकर राघोपुर लौट रहा था. इसी दौरान दुअनिया नहर के पास अपराधियों ने घेर कर उसे गोली मार दी. इसके बाद उसकी मौत हो गई. 


मिली जानकारी के अनुसार, अभिषेक कुमार साह राघोपुर में अपने पिता के साथ दवा का बिज़नेस करता था. वह पेशे से इंजीनियर भी था. इसने हरियाणा से एमटेक की डिग्री ले रखी थी. इधर मृतक के पिता रौशन कुमार ने बताया कि वह अपने गांव से बारात में भाग लेने जा रहे थे. तभी किसी अज्ञात ने उन्हें फोन कर घटना की जानकारी दी.


उन्होंने बताया कि उनका बेटा अभिषेक फारबिसगंज अपने दांत का इलाज कराने गया था. इसी दौरान वह नेपाल में मेडिकल की पढ़ाई कर रही अपनी बहन से विराटनगर में मिलकर सुपौल के राघोपुर लौट रहा था. इसी दौरान ये घटना हुई है.घटना की सूचना पाते ही प्रतापगंज पुलिस जांच मे जुट गई है.


इस मामले पर सुपौल एसपी मनोज कुमार ने कड़ा एक्शन लिया है. उन्होंने तीन डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया है. उन्होंने कहा कि प्रतापगंज के दुअनिया पुल NH57 की घटना रीपीट हुई है. घटना के खुलासे और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक SIT का गठन किया गया है. इस टीम में तीन सुपौल सदर, वीरपुर और त्रिवेणीगंज डीएसपी और एक इंस्पेक्टर, तीन थानाध्यक्ष और DIU की टीम शामिल है.


टीम को निर्देश है कि डॉग स्क्वायड और CCTV समेत अन्य तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए कांड का खुलासा करें और अपराधियों की गिरफ्तारी करें. आगे इस तरह की घटना के रोकथाम और आपराधिक तत्वों की गिरफ्तारी के लिए NH 57 पर CIAT ट्रेंड जवानों (4) को बाइक से गश्ती के लिए आदेश दिया गया है.


आपको बता दें कि अभी हाल ही में इसी दुअनिया नहर के पास प्रतापगंज के पूर्व प्रमुख के छोटे भाई की भी गोली मार कर एक सप्ताह पहले हत्या कर दी गयी थी. जिसका अबतक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. पुलिस के लाख प्रयासों के बाद भी अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है.