ब्रेकिंग न्यूज़

जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

बिहार: स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले का बुरा हाल, एम्बुलेंस नहीं मिलने पर बेटे ने ठेले पर लादकर पिता को पहुंचाया अस्पताल

बिहार: स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले का बुरा हाल, एम्बुलेंस नहीं मिलने पर बेटे ने ठेले पर लादकर पिता को पहुंचाया अस्पताल

19-May-2021 08:18 PM

SIWAN : बिहार में कोरोना काल के बीच सरकार के व्यवस्था की पोल खुल रही है. ताजा मामला राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के गृह जिले सीवान का है, जहां एक मरीज को ठेले पर लादकर अस्पताल ले जाया जा रहा है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने नीतीश सरकार के तमाम दावों का पोल खोलकर रख दिया है.


वायरल वीडियो सीवान जिले के मैरवा प्रखंड का बताया जा रहा है. वीडियो में दिख रहा शख्स खुद को मैरवा प्रखंड के सिसवा गांव का रहने वाला बता रहा है. उसका नाम रविंद्र पाल है. ठेले पर अपने बीमार पिता को लादकर अस्पताल ले जा रहे रविंद्र पाल बताते हैं कि उनके पिता की तबीयत ख़राब होने के बाद उन्होंने कई बार एम्बुलेंस वाले को फोन किया पर किसी ने उनकी मदद नहीं की. 


अंतिम में थक-हारकर रविंद्र पाल ने ठेले पर लादकर अपने पिता को मैरवा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने मरीज का इलाज नहीं किया, न ही दूसरी जगह ले कर जाने के लिए एम्बुलेंस मुहैया कराया. उन्होंने बताया कि वो पिता को किसी प्राइवेट अस्पताल में ही इलाज के लिए लेकर जाएंगे, क्योंकि सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर इलाज नहीं करते. 


स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले से सामने आई इस तस्वीर ने सरकारी व्यवस्था की कलई खोलकर रख दी है. सदर अस्पताल के सीएमओ डॉ. एमआर रंजन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मीडिया द्वारा इस घटना की जानकारी मिली है. मैं खुद मैरवा जाकर इस घटना की जांच करूंगा, जो भी पदाधिकारी या कर्मचारी इसमें दोषी पाए जाएंगे, उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.